Disha Patani Bday: 2 फिल्मों से बनी सुपरस्टार, सलमान के साथ Dhamaka, अक्षय कुमार Reject
इन दिनों एक एक्ट्रेस के सितारे बुलंदी पर हैं। इस एक्ट्रेस की झोली में एक बढ़ कर एक सुपरस्टार की बड़ी फिल्में गिर रही हैं। आलम ये है कि अब इस एक्ट्रेस को फिल्में रिजेक्ट भी करनी पड़ रही हैं। नेशनल क्रश के बाद अब बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडेड एक्ट्रेस हैं दिशा पटानी.. दिशा आप अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पटानी बॉलीवुड में धीरे-धीरे पैर जमा रही हैं। उनकी पहली और दूसरी फिल्म हिट होने के बाद अब उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई है।
[श्रीदेवी की छोटी बिटिया भी कम नहीं, डेब्यू का इंतजार, ये तस्वीरें देखकर होश उड़ जाएंगे]
दिशा ने अपने करियर की शुरूआत तलुगु फिल्म लोफर से की थी। जिसके बाद उन्हें फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में मौका मिला। इसके बाद वे अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म बागी 2 में नजर आईं। दिशा की दोनों फिल्में ही हिट रहीं। इसके बाद अब हाल ही में ही खबर आई है कि वे सलमान खान की अगली फिल्न भारत में नजर आएंगी। उनके पास बैक टू बैक अक्षय कुमार, सलमान खान और ऋतिक रोशन के ऑफर आए। अब जब एक तरफ सलमान खान हैं और दूसरी तरफ ऋतिक रोशन तो फिर समय भी उतना ही लगेगा। तो दिशा पटानी को अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 छोड़नी पड़ी।

अपनी फिल्मों के अलावा दिखा हॉट और सेक्सी तस्वीरों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ईवेंट पर भी उनका हॉट अंदाज जबरदस्त चर्चा में रहता है। दिशा पटानी अक्सर अपने लुक्स से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। आगे देखें तस्वीरें दिशा का बेहद हॉट अवतार और जानें उनके बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











