Bollywood Actress Sisters: बॉलीवुड हसीनाओं की बहन हैं बेहद धाकड़, एक तो है आर्मी ऑफिसर

Bollywood Actors Sisters

बॉलीवुड एक्टर्स और उनके निजी जीवन को लेकर लोगों में अक्सर काफी उत्सुकता बनी रहती है। लोग इन स्टार्स के काम के दिवाने तो होते ही हैं, साथ ही फैंस इनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी अपनी नजरें जमाए बैठे रहते हैं। इस वजह से निजी जीवन और उससे जुड़े लोग मीडिया की नजरों से नहीं बच पाते हैं। आपने अक्सर अपने फेवरेट एक्ट्रेसेस को ऑनस्क्रीन तो देखा ही होगा लेकिन क्या आपको इन एक्ट्रेसेस की बहनों के बारे में भी पता है। क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस की बहन राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ खिलाड़ी है और दूसरी एक्ट्रेस की बहन आर्मी में ऑफिसर है ? चलिए हम आपको बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस की बहनों के बारे में बताते हैं।

दीपिका पादुकोण :

दीपिका पादुकोण :

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में है। दीपिका के बारे में सबको पता है कि वह अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी रह चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है, दीपिका की बहन अनुष्का अनीशा पादुकोण राष्ट्रीय स्तर की गोल्फ खिलाड़ी हैं।

भूमि पेडनेकर :

भूमि पेडनेकर :

पिछले दिनों एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विकी कौशल के साथ नजर आयी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि भूमि की एक जुड़वा बहन भी है। भूमि पेडनेकर की जुड़वा बहन समीक्षा पेडनेकर एक मॉडल और पेशे से वकील हैं।

यामी गौतम :

यामी गौतम :

पिछले साल यामी गौतम अपनी फिल्म 'अ थर्सडे' को लेकर काफी सुर्खियों में थी। यामी गौतम की बहन सुरीली गौतम भी एक एक्ट्रेस हैं। सुरीली ने 2008 में छोटे पर्दे पर सीरियल 'मित मिला दे रब्बा' से डेब्यू किया था।

 आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

पिछले साल एक के बाद एक कई फिल्मों में सफलता का स्वाद चख चुकी आलिया भट्ट इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही है। आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट एक लेखिका हैं। उन्होंने 'आई हैव नेवर बिन अनहैपियर' किताब लिखी जो डिप्रेशन को लेकर उनके व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है।

दिशा पटानी :

दिशा पटानी :

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के फैंस की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन क्या आपको पता है दिशा की बड़ी बहन खुशबू पटानी भारतीय आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर हैं। दोनों बहनों में आपस में काफी प्यार झलकता है।

तापसी पन्नू :

तापसी पन्नू :

तापसी पन्नू की बहन शगुन हैं। शगुन पन्नू एक वेडिंग प्लानर कंपनी की मालकिन है, जिसका नाम 'द वेडिंग फैक्ट्री' है ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X