दिशा पाटनी ने करण जौहर की सच्चाई का किया खुलासा, बोलीं- 'मैं जब 18 साल की थी तब...'

Disha patani Karan Johar

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 29 फरवरी को रखा गया। यहां पर करण जौहर से लेकर राशि खन्ना और दिशा पाटनी ने भी शिरकत की थी। इवेंट के दौरान दिशा ने बताया कि किस तरीके से मॉडलिंग के दिनों में करण जौहर का ध्यान उन पर चला गया था।

दिशा पाटनी ने इन दोनों को याद करते हुए कहा कि अगर मैं आज एक अभिनेत्री हूं तो सिर्फ इसका श्रेय करण जौहर को जाता है। एक वही इंसान है जिन्होंने मेरे मॉडलिंग के दोनों पर मुझ पर ध्यान दिया। मैं उस वक्त सिर्फ 18 साल की थी और मुझे ऐसा लगता था कि मैं इस फील्ड में नहीं होती, अगर करण जौहर ने उस वक्त मुझे देखा नहीं होता। लोग भले ही उन पर कोई भी आरोप लगा दे। लेकिन आपको मैं बता दूं कि मैं एक आउटसाइडर हूं और उन्होंने मुझे मौका दिया।

दिशा पाटनी के इस बयान के बाद में करण जौहर ने उन्हें गले लगा लिया और उनसे आई लव यू भी कहा। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक्ट्रेस की बातें सुनकर कहा कि "क्या बात कर रही हो दिशा, मैं भी... " बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की तरफ इशारा किया और इसी फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर खुद करण जौहर थे।

इसी के अलावा आपको बता दें की दिशा पाटनी ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सपोर्टिंग किरदार निभाया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। करण जौहर ने इसी इवेंट के दौरान नेपोटिज्म को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी अपनी बात रखी और कहा कि वह लोग जो हम पर आरोप लगाते हैं कि हम सिर्फ इंसाइडर्स के साथ में काम करते हैं तो शशांक खेतान (फ़िल्ममेकर) आउटसाइडर के ब्रांड एंबेसडर है।

दरअसल योद्धा फिल्म के डायरेक्टर सागर और पुष्कर आउटसाइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं और अगली बार कोई हमें इसे लेकर ट्रोल करता है तो उन्हें योद्धा फिल्म पर नजर डालनी होगी। इस फिल्म के लीड एक्टर्स भी एक आउटसाइडर है। हालांकि आपको बता दें की दिशा पत्नी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म योद्धा काफी बेहतरीन होने वाली है।

Read more about: disha patani karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X