जब पानी के अंदर 10 घंटे तक आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी ने दिए किसिंग सीन, बोले- 'एकदम अंधेरा था'

दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक हॉट अभिनेत्री मानी जाती है और आपको बता दे कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा प्रशंसा मिली। लेकिन आपको बता दें कि साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी को लीड किरदार में देखा गया था।
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर का पानी के अंदर वाला एक लंबा किसिंग सीन भी फिल्म में फिल्माया गया था। दरअसल आपको बता दें कि मोहित सूरी की इस फिल्म में किसिंग सीन के लिए दिशा पाटनी और आदित्य 10 घंटे तक पानी के अंदर ही बने रहे थे। एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने इसको लेकर बात की थी।
दिशा पाटनी ने इस पर बात करते हुए कहा कि उस किसिंग सीन की ट्रेनिंग के लिए उनके पास में सिर्फ एक दिन था। वह समंदर काफी ज्यादा गहरा था और इसी के चलते बार-बार ऊपर नीचे नहीं जाया सकता था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह पानी के अंदर 10 घंटे तक बन रहे और वहां पर कोई भी रोशनी नहीं थी। एकदम अंधेरा था।
इसी इंटरव्यू के दौरान आदित्य रॉय कपूर ने भी बताया कि वह अपनी आंखों को नहीं खोल पा रहे थे। जब वह हांफने लगते थे तो गोताखोर अंदर आ जाते थे और ऑक्सीजन से सहायता करते थे। एक्टर ने बताया कि उनके लिए यह शूट करना काफी ज्यादा मजेदार था और एक नया एक्सपीरियंस भी था।


Click it and Unblock the Notifications

