..................... Directors were afraid to invest in Sunny Deol films, Dharmendra made him a superstar - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार डैड के बेटे की फिल्मों पर पैसा लगाने से डरते थे मेकर्स, फिर पिता की बदौलत बना एक्टिंग का बादशाह

Sunny Deol

आजकल सोशल मीडिया पर सितारों की बचपन की तस्वीरें खूब वायरल होती हुई नजर आती हैं। लेकिन इसी बीच हल्की हल्की मूछों वाला ये टीनएजर बॉलीवुड का आज एक सुपरस्टार बन चुका है। इतना ही नहीं यह एक सुपरस्टार का बेटा भी है। यहां तक कि तस्वीर में नजर आ रहे लडके की बेटे की शादी हुई थी। जिस वजह से वह काफी ज्यादा लाइमलाइट में भी आ गए थे। बता दें कि उनके ढाई किलो के हाथ के भी पूरे बॉलीवुड में चर्चे बने हुए हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे यह और कोई नहीं बल्कि सनी देओल है।

सनी देओल की फिल्म के लिए नहीं मिल रहा था प्रड्यूसर

बता दें कि साल 1982 में अमृता सिंह के साथ में आई फिल्म से सनी देओल काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए थे। जिसके बाद में उन्होंने 1980 से लेकर 1990 तक काफी हिट फिल्मों में काम किया। लेकिन इतनी सारी हिट फिल्में देने के बावजूद भी 1990 में आई सनी देओल की फिल्म 'घायल' को कोई भी प्रड्यूसर मिल नहीं पा रहा था। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया। इस फिल्म को लेकर कई सारे प्रोड्यूसर्स को भी अप्रोच किया गया, कोई भी पैसे लगाने को इस फिल्म पर तैयार नहीं था।

धर्मेंद्र ने खुद फिल्म को किया प्रोड्यूस

जिसके बाद में फिल्म 'घायल' के लिए कोई भी प्रोड्यूसर ना मिलने पर सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और खुद सनी देओल ने मिलकर ही इस फिल्म को प्रोड्यूस किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट गई थी। यहां तक कि आपको बता दें कि इस फिल्म ने खूब कमाई की और कई सारे अवार्ड भी अपने नाम किए। सनी देओल ने फिल्म घायल के साथ-साथ घातक, त्रिदेव, हिम्मत, जोर और अंगरक्षक जैसी फिल्मों में काम किया। यह सभी फिल्में एक्शन फिल्में थी। जिस वजह से बॉलीवुड में सनी देओल की पहचान एक एक्शन हीरो के तौर पर हुई। अब जल्दी ही सनी देओल का फिल्म 'गदर 2' में भी देखा जाने वाला है। ये फ़िल्म भी एक एक्शन फिल्म होने वाली है।

Read more about: sunny deol dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X