..................... Director Tinu Anand had put a demand in front of Madhuri Dixit that she would remove her blouse and do a bra scene in the film - Hindi Filmibeat

माधुरी दीक्षित से डायरेक्टर करता रहा गंदी डिमांड... देखते रहे अमिताभ बच्चन और..

Tinu Anand Demand In Front Of Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड इंडस्ट्री के धक-धक गर्ल कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. यहां तक कि वह अपने समय की मशहूर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस मानी जाती थी. लेकिन उन्हें अपने करियर में काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा एक फिल्म में काम करने के लिए वह काफी ज्यादा परेशान हो गई थी.

माधुरी दीक्षित से फिल्म के पहले ही दिन डायरेक्टर की हो गई थी बहस

अमिताभ बच्चन जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह कहे जाते हैं उन्होंने कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि टीनू आनंद ने साल 1989 में शनाख्त नाम की एक फिल्म में अमिताभ बच्चन को लीड किरदार रखा था. अमिताभ बच्चन के अपोजिट में माधुरी दीक्षित को चुना गया था. लेकिन हाल ही के इंटरव्यू के दौरान टीनू आनंद ने इस बात का खुलासा किया की शूटिंग के पहले दिन एक सीन को लेकर माधुरी दीक्षित के साथ में बहस हो गई. यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्हें लगभग फिल्म से निकाल दिया गया था.

माधुरी दीक्षित को शूट करना था यह सीन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि टीनू आनंद ने रेडियो नशा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस घटना पर बात करते हुए कहा कि जिसमें अमिताभ बच्चन जंजीरों में बंध जाते हैं और माधुरी दीक्षित को बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं. लेकिन गुंडे उन पर हावी होते हैं और इसी बीच माधुरी को आना होता है और कहना होता है कि "जंजीरों में बंधे अकेले आदमी पर क्या हमला करता है जब उनके सामने एक औरत खड़ी हुई है."

ब्लाउज उतार ब्रा में माधुरी दीक्षित को देना था सीन

टीनू आनंद ने यह भी बताया कि माधुरी दीक्षित को फिल्म में साइन करने से पहले ही पूरा सीन बता दिया गया था. डायरेक्टर ने बताया कि "मैंने माधुरी को पहले ही कहा था कि तुम्हें पहली बार अपना ब्लाउज उतरना होगा. हम तुमको स्क्रीन पर ब्रा में दिखाएंगे. इतना ही नहीं हम घास के ढेर या फिर किसी भी चीज के पीछे कुछ भी नहीं छुपाएंगे. क्योंकि आप उसे आदमी की मदद करने के लिए खुद को आगे लेकर आ रही हो. यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थिति होती है और मैं इसे पहले दिन ही शूट करना चाहता हूं. इसके बाद में वह सहमत हो गई थी."

डायरेक्टर ने फिल्म से माधुरी दीक्षित को कर दिया था बाहर

लेकिन टीनू आनंद ने बताया कि "शूटिंग के पहले दिन जब इस सीन को शूट करना था तो माधुरी दीक्षित ने इनकार कर दिया. जब मैं उनसे पूछा कि क्या हुआ तो उन्होंने कहा कि टीनू मैं यह सीन नहीं कर पाऊंगी. मैंने कहा कि मुझे माफ करना क्योंकि आपको तो यह सीन करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि नहीं मैं नहीं कर पाऊंगी. जिसके जवाब में मैंने कह दिया कि ठीक है पैकअप करो और फिल्म से अलविदा हो जाओ. मैं अपनी शूटिंग बंद कर रहा हूं."

बाद में खुद माधुरी दीक्षित ने फिल्म के लिए भरी थी हामी

लेकिन बाद में अमिताभ बच्चन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और उन्होंने कहा कि रहने दो तुम उससे बहस क्यों कर रहे हो? अगर उसको इससे कोई आपत्ति है. जिस पर मैंने कहा कि अगर उसे आपत्ति थी तो फिल्म साइन करने से पहले बताना चाहिए था. लेकिन बाद में माधुरी दीक्षित के सेक्रेटरी आते हैं और तीनों से कहते हैं कि माधुरी यह सीन करने के लिए तैयार हो गई है.

Read more about: madhuri dixit tinu anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X