एक्ट्रेस की ब्रा दिखाने के पीछे पड़ा डायरेक्टर, बोला- 'मैं चाहता हूं तुम अपना ब्लाउज उतारो और ब्रा दिखाओ...'

Madhuri Dixit, Tinu Anand

बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने फैंस का दिल अपनी एक्टिंग से जीत लिया है। लेकिन उन्हें उनके डांस की वजह से भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। माधुरी दीक्षित धक-धक गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं। सालों से वह बॉलीवुड पर राज कर रही है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे करियर में 70 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें डांसिग रियालिटी शो में भी जज के तौर पर देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर भी वह लगातार एक्टिव रहती हैं।

माधुरी दीक्षित को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म डायरेक्टर टीनू आनंद ने माधुरी दीक्षित को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है. आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं और आपको बता दें कि यह किस्सा फ़िल्म शनाख्त के दौरान का है. जो कि कभी भी पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई।

जब डायरेक्टर ने माधुरी दीक्षित को ब्रा दिखाने के लिए कहा

इस फिल्म के अंदर माधुरी दीक्षित के साथ में अमिताभ बच्चन दिखाई देने वाले थे। हाल ही में रेडियो नशा के साथ इंटरव्यू के दौरान तीनों आनंद ने इस बारे में खुलासा किया कि शूट का पहला दिन था और माधुरी दीक्षित को अपना ब्लाउज उतार कर ब्रा दिखानी थी। डायरेक्टर की माने तो पहले तो एक्ट्रेस इसको लेकर करने के लिए राजी हो गई और बाद में उन्होंने इनकार कर दिया।

डायरेक्टर टीनू आनंद ने किया बड़ा खुलासा

डायरेक्टर ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि "मैं माधुरी को पूरा सीन बता दिया था और उनसे पहले ही कह दिया था कि तुम्हें अपना ब्लाउज उतरना होगा और पहली बार हम तुमको ब्रा में दिखाएंगे। मैं तुम्हें घास के ढेर या फिर किसी भी चीज के पीछे नहीं छुपाने दूंगा। क्योंकि फिल्म के शूट के मुताबिक तुम एक शख्स की मदद करने के लिए खुद को ऑफर करने वाली हो। जो तुम्हारी मदद करने की कोशिश कर रहा है और इसीलिए यह एक बहुत ही ज्यादा जरूरी सीन है। मैं इसको पहले दिन ही शूट करना चाहता हूं और एक्ट्रेस ने इसके लिए ठीक है कहा था।"

टीनू आनंद ने एक्ट्रेस को ब्रा डिज़ाइन करवाने के लिए दी थी मंज़ूरी

डायरेक्टर टीनू आनंद ने यह भी बताया कि उन्होंने माधुरी दीक्षित को कह दिया था कि वह अपनी मर्जी से विराट डिजाइन करवा सकती हैं। लेकिन वह ब्रा ही होनी चाहिए। डायरेक्टर ने आगे बताया कि "मैने तो उनसे कह दिया था कि तुम अपनी ब्रा खुद ही डिजाइन करवा सकती हो, जैसी तुम चाहो। मुझे इस बात में कोई भी आपत्ति नहीं है। लेकिन वह ब्रा ही होनी चाहिए क्योंकि तुम अपना ब्लाउज खोल कर दिखा रही हो और अपने आपको ऑफर करने वाली हो।"

पहले भरी हामी और बाद में किया मना

टीनू आनंद की इस डिमांड पर पहले तो माधुरी दीक्षित ने हामी भर दी थी और जब शूटिंग की बारी आती है तो उन्होंने इसको लेकर साफ इनकार कर दिया था। डायरेक्टर ने तो इस बात का भी खुलासा किया कि उनके बीच बहस भी हो गई थी। इसके बाद में डायरेक्ट टीनू आनंद ने माधुरी दीक्षित से बैग पैक करके जाने के लिए कह दिया था और बाद में फिल्म ठंडा बस्ती में चली गई थी।

Read more about: madhuri dixit tinu anand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X