22 की उम्र में फिल्ममेकर ने की शादी, फिर लिया तलाक, नहीं कटे दिन रात, तो पहली को ही बनाया दूसरी पत्नी

Sanjay Gupta Anuradha Gupta

फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता देंगे उन्होंने कांटे जैसी फिल्मों को बनाकर काफी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल की। लेकिन आपको बता दें कि संजय गुप्ता की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म की कहानी से काम नहीं है और साथ ही साथ वह रियल लाइफ में काफी फिल्मी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 22 साल की उम्र में संजय गुप्ता ने अनुराधा गुप्ता के साथ में शादी रचाई थी। अनुराधा गुप्ता ने हाल ही में मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2024 का ताज अपने नाम किया। लेकिन अनुराधा से शादी करने के कुछ साल बाद संजय की लाइफ काफी सही जा रही थी और फिर दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया।

हालांकि अनुराधा और संजय दोनों ही तलाक लेने के बाद एक दूसरे के बिना रह नहीं पा रहे थे। जिसके चलते 6 साल बाद दोनों ने एक बार फिर से शादी करने का फैसला लिया। सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान अनुराधा गुप्ता ने अपने तलाक और रीमैरिज को लेकर भी बात की थी।

अनुराधा गुप्ता ने इस पर बात करते हुए कहा कि "हमारी शादी टूट गई थी और इसमें सिर्फ संजय की गलती नहीं थी। हम दोनों ही इसको लेकर जिम्मेदार थे और मैं उस पॉइंट पर आ गई थी जहां मुझे ऐसा लग रहा था कि अब मुझसे नहीं होगा। मुझे ऐसा नहीं लगा कि संजय का अफेयर चल रहा है क्योंकि मुझे उन पर पूरा विश्वास था। लेकिन हमारे बीच कुछ तो ऐसा था जो काम नहीं कर पा रहा था।"

अनुराधा गुप्ता ने इस पर आगे कहा कि "मैंने हमेशा दूसरों के बजाय अपने पति पर भरोसा किया। भले ही हमने तलाक ले लिया था लेकिन फिर भी हम टच में थे और हर 6 महीने और साल भर में यही कहते थे कि यार साथ आ जाते हैं। मेरा परिवार भी उन्हें बहुत पसंद करताथा और तलाक के बाद हम दोनों सिंगल हो गए थे। जिसके चलते हम दोनों साथ आ गए और दोबारा शादी कर ली। मैं उनके साथ प्लेबॉय पार्टी को भी अटेंड किया करती थी।" हालांकि आप संजय और अनुराधा काफी खुश है।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay gupta anuradha gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X