'K' से है इनका स्पेशल कनेक्शन...ऋतिक रोशन के हैं ये रियल 'हीरो'!

By Shweta

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता, निर्देशक, प्रोड्यूसर और बॉलीवुड स्टार राकेश रोशन वैसे तो खबरों में कम रहते हैं। जब उनकी कोई फिल्म आने वाली होती है तभी वो सुर्खियों में आते हैं। आजकल वो कृष 4 की कहानी में व्यस्त हैं जिसमें वो अपने दोनों पोतों ऋहान और ऋदान की मदद ले रहे हैं।

[#Celebration..बॉलीवुड में छाए रहे गणपति..हर तरफ 'गणपति बप्पा मोरया'..]

राकेश रोशन आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। राकेश रोशन एक बेहतरीन डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राकेश रोशन कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। राकेश रोशन ने करियर की शुरूआत तो एक्टर से की थी फिर वो प्रोड्यूसर बने औार फिर डायरेक्टर ।

Rakesh Roshan

राकेश रोशन ने प्रोड्यूसर के तौर पर आप के दिवाने बनाई और फिर कामचोर। कामचोर तो हिट साबित हुई लेकिन उसके बाद जाग उठा इंसान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।राकेश रोशन को इसके बाद कई चिट्ठियां भी आईं कि उनके फिल्म का नाम K से ही रखना चाहिए।

हालांकि राकेश रोशन ने इस पर कुछ खास ध्यान नहीं दिए लेकिन पहली फिल्म निर्देशक के तौर पर बनी फिल्म खुदगर्ज भी सुपरहिट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने अपनी हर फिल्म का नाम K से ही रखा।

राकेश रोशन अपनी फिल्मों के लिए काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा। कामचोर फिल्म के दौरान तो उन्हें इस कदर आर्थिक तंगी से जुझना पड़ा कि उन्हें अपनी कार तक गिरवी रखनी पड़ी ताकि वो फिल्म की शूटिंग उटी जाकर कर सकें। फिल्म रिलीज के बाद उन्होंने अपनी गाड़ी छुड़वाई।

राकेश रोशन जब से डायरेक्शन में आए उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक बाद एक वो हिट फिल्में देते रहे। अपने बेटे को उन्होंने खुद ही लान्च किया।

राकेश रोशन सीधा कहते हैं कि जब टैलेंट मेरे घर में है तो मैं बाहर क्यों जाऊं। ऋतिक को स्टार बनाने में देखा जाए तो सबसे बड़ा हाथ उनके पापा राकेश रोशन का है। जब वो अपनी करियर में लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे तब राकेश रोशन कोई मिल गया बनाए थे और इसके बाद ऋतिक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राकेश रोशन की शादी पिंकी से हुई जो मशहूर डायरेक्टर जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। पिंकी 17 साल की थीं जब उनकी राकेश रोशन से शादी करवा दी गई थी।दोनों काफी कम उम्र के थे।बाद में दोनों एक परफेक्ट कपल के तौर पर जाने गए।पिंकी रोशन तो बॉलीवुड में 61 साल की उम्र में भी फिट रहने के लिए जानी जाती हैं।

राकेश रोशन अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम नहीं करते। इसके पीछे कोई मन मुटाव नहीं बल्कि एक वाक्या है। दरअसल किंग अंकल राकेश रोशन ने खास अमिताभ को ध्यान में रखकर लिखी थी।किंग अंकल क लिए अमिताभ बच्चन ने आखिरी समय में मना कर दिया कि वो ब्रेक लेना चाहते हैं। इसके बाद राकेश रोशन अमिताभ के साथ कभी काम नहीं किए।

राकेश रोशन को खासकर अपने दोनों पोतों ऋहान और ऋदान के खासकर सुपरहीरो हैं और साथ ही साथ बेटे ऋतिक रोशन तो हमेशा अपना रियल लाइफ हीरो पापा राकेश रोशन को ही मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X