जब डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को लोगों से मांग कर पहनाए कपड़े, पैसे बचाने के लिए इस हद तक गुज़रे मेकर्स

जोधा अकबर और बाजीराव मस्तानी जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक-एक कॉस्ट्यूम पर लाखों रुपए पानी की तरह बहा दिए गए थे। इसी के चलते इन फिल्मों का बजट भी करोड़ों में पहुंच गया था। हालांकि कुछ फिल्म मेकर्स ऐसे भी हैं जो कि पैसे बचाने में काफी ज्यादा माहिर माने जाते हैं। जिसमें नंदिता दास का नाम शुमार है और उन्होंने अपनी हाल ही की फिल्म में एक्ट्रेस को उधारी वाले कपड़े पहना डाले।
दरअसल आपको बता दें कि कुछ ही महीने पहले नंदिता दास की फिल्म जविगाटो रिलीज हुई। जिसमें कपिल शर्मा से लेकर उनकी पत्नी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी को ऐसे कपल के तौर पर दिखाया गया था जो कि अचानक से नौकरी चल जाने के चलते बड़ी मुश्किल से घर का खर्चा पानी चला रहे थे। बता दे कि इसी के अनुसार उनके घर से लेकर बाकी सारी चीजों का पूरे अच्छे तरीके से प्लान बनाया गया था।
हालांकि जब सितारों की कॉस्ट्यूम की बात आती है तो नंदिता दास ने एक ऐसा आईडिया खोज कर निकला जिसे कैरेक्टर को रियलिस्टिक टच ही नहीं बल्कि उनका बजट भी काम कर दिया था। बता दें कि उन्होंने प्रतिमा के किरदार के लिए अलग से साड़ियां खरीदने की बजाय जगह-जगह से उधार लेकर इनको इकट्ठा कर लिया था।
इसी के अलावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के दौरान नंदिता दास ने खुद इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि एक्ट्रेस शाहाना के लिए उन्होंने पड़ोसियों से साड़ियां उधार ली थी। जो कि उस एरिया में ही रहा करते थे, जहां पर वह फिल्म की शूटिंग किया करते थे। यहां तक की नंदिता दास ने अपने पापा के ऑफिस में काम करने वाले कुक से भी साड़ियां उधार ले ली थी।
इसके बावजूद भी नंदिता दास की स्ट्रेटजी इससे आगे और भी ज्यादा बढ़ गई। फिल्म में नजर आए बाकी के किरदारों ने भी अपने-अपने कपड़े पहन लिए थे और इन्हें ऑडिशन के वक्त ही फाइनलाइज भी कर दिया गया था। हालांकि जिन लोगों को फिल्म के टाइटल की शर्ट पहने जानी थी उनके लिए सिर्फ कपड़े डिजाइन करवाए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











