शोएब इब्राहिम के जाने के बाद दीपिका कक्कड़ को आने लगे थे एंग्जाइटी अटैक, ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन दिनों टेलीविजन के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार हो चुके हैं. बता दें कि वह हाल ही में माता-पिता बने हैं और इसी वजह से वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बने हुए हैं. हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने 6 अगस्त 2023 को अपना जन्मदिन मनाया है और वह 37 साल की हो चुकी है. उन्होंने अपने छोटे से बेटे के साथ में बर्थडे सेलिब्रेट किया. लेकिन कई बार शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के रिश्ते पर भी सवाल उठाए जाते हैं.
दीपिका कक्कड़ की शोएब से थी दूसरी शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से पहले साल 2011 में फरवरी में रौनक सैमसन से शादी रचा ली थी. यह शादी 2015 में टूट गई. दीपिका का कहना था कि इस शादी में खुश नहीं रह पा रही थी और इसी वजह से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे. लेकिन दीपिका कक्कड़ के तलाक के बाद में रौनक से शादी टूटने को लेकर शोएब इब्राहिम को जिम्मेदार ठहरा दिया गया था.
दीपिका कक्कड़ नहीं थी पहली शादी से खुश
दरअसल आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने इस पर बात करते हुए यह भी कहा था कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. उनकी शादी शोएब इब्राहिम की वजह से नहीं टूटी है. ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी शादी अबूसिव थी और उन्हें कई सारी परेशानियां और ट्रॉमा भी झेलना पड़ा. उन्होंने यह भी बताया कि जब एक्ट्रेस ने रौनक से तलाक लिया तो उस समय वह और शोएब एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे.
2 साल तक सबसे दूर हो गई थी दीपिका
दीपिका कक्कड़ को शोएब इब्राहिम से प्यार तब हुआ जब 2013 में ससुराल सिमर का शो उन्होंने छोड़ दिया था. जिस वजह से दीपिका कक्कड़ ने 2 साल तक खुद को सभी से दूर कर दिया था. दीपिका ने तो यह भी कहा था कि "शोएब के जाने के बाद में मैंने सेट पर खुद को 2 साल तक सबसे दूर किया और उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो मुझे एंजायटी अटैक भी आने लग गए थे."
रौनक से तलाक के बाद रचाया था शोएब से निकाह
लेकिन जब दीपिका कक्कड़ का रौनक से तलाक हुआ तो बाद में शोएब इब्राहिम और एक्ट्रेस एक दूसरे के करीब आने लगे. दोनों के बीच में नज़दीकियां इतनी बढ़ गई कि दोनों को एक दूसरे से बेइंतहा प्यार हो गया. कुछ वक्त तक दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप के बारे में किसी को भी नहीं बताया था और बाद में एक्ट्रेस नहीं धर्म परिवर्तन करके शोएब इब्राहिम से निकाह कर लिया था.


Click it and Unblock the Notifications











