पति शोएब की वजह से बिखर गईं दीपिका कक्कड़? बेस्टफ्रेंड फलक नाज ही नहीं, सगी बहनों संग भी बिगड़े रिश्ते

Dipika Kakkar, Shoaib Ibrahim

ससुराल सिमर का सीरियल में सिमर का किरदार निभाने वाली दीपिका कक्कड़ और फलक नाज के बीच में एक गहरी दोस्ती हुआ करती थी. बता दे कि दोनों ने साथ में काम भी किया है. बहुत कम लोग जानते हैं कि फलक नाज और दीपिका कक्कड़ एक सगी बहनों की तरह प्यार करती थी. लेकिन एक ऐसा वक्त आया जब हालातो की वजह से उनकी दोस्ती टूट गई. वह साथ में वक्त बिताना तो दूर एक दूसरे के हाल-चाल पूछने तक नहीं गई. कुछ खबरों के अनुसार इन दोनों के बीच में दीपिका कक्कड़ के पति यानी कि शोएब इब्राहिम की वजह से दूरियां आई हैं.

दीपिका ने शादी के बाद दोस्तों से भी बना ली थी दूरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2018 में शोएब इब्राहिम के साथ में दीपिका कक्कड़ ने शादी रचाई थी. इसके बाद में वह अपने दोस्तों और परिवार से दूरी बनाए हुए हैं. फलक नाज ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद में उन्होंने उनसे ही नहीं बल्कि अपने दोस्तों से भी दूरी बना ली है. एक्ट्रेस ने तो यहां तक कह दिया था कि दीपिका अपने घर गृहस्ती में इतना ज्यादा बिजी हो गई है कि उन्होंने फलक के बुरे दौर में उनको कॉल करके तक नहीं पूछा.

एक्ट्रेस की बहनों को नहीं था दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करना मंजूर

अगर हम कुछ लेटेस्ट मीडिया खबरों की माने तो आपको बता दें कि सिर्फ फलक नाज़ ने ही नहीं बल्कि दीपिका कक्कड़ की अपनी सगी बहनों के साथ में भी कुछ ज्यादा अच्छी बॉन्डिंग नहीं है. खबरों के अनुसार दूसरे धर्म के व्यक्ति के साथ में शादी करने की वजह से उनकी बहनों के साथ में उनके रिश्ते खराब हो गए. बता दे कि दीपिका कक्कड़ ने साल 2011 में रौनक सैमसन के साथ में शादी रचाई थी. उनके पहले पति क्रिश्चियन थे और इस वजह से उनकी बहनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था.

हाल ही में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ बने हैं माता-पिता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2015 में रौनक सैमसन से एक्ट्रेस का तलाक हो गया. दीपिका और उनकी बहनों के बीच में रिश्ते भी ठीक हो गए थे. लेकिन बाद में एक्ट्रेस की लाइफ में शोएब इब्राहिम की एंट्री हुई और एक बार फिर से एक्ट्रेस की बहने बिल्कुल भी ना खुश थी. वह एक बार फिर दूसरे धर्म के व्यक्ति को हमसफर बना रही थी और इसी वजह से उनकी बहनें यह नहीं चाहती थी. दीपिका कक्कड़ ने अपने घर वालों की एक नहीं मानी और धर्म बदलकर शोएब इब्राहिम से शादी रचाई. शोएब इब्राहिम के साथ शादी के बाद दीपिका कक्कड़ अपनी शादीशुदा जीवन में काफी ज्यादा खुश हैं. हाल ही में इस कपल ने एक बेटे रूहान को जन्म दिया.

More from Filmibeat

Read more about: dipika kakkar shoaib ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X