दुपट्टे का पर्दा बनाया, पैसों की तंगी के कारण नहीं थीं घर में ये जरूरी चीजें, शोएब ने दी खुशियां

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री कहीं जाने वाली दीपिका कक्कड़ के घर पर जल्दी ही बच्चे की किलकारियां गूंजेंगी। बता दें कि जल्दी ही वह मां बनने वाली है। लेकिन इसी बीच दीपिका कक्कड़ का हाल ही का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया।
दीपिका कक्कड़ ने इस बात का खुलासा किया कि वह मुंबई में एयर होस्टेस बनने के लिए आई और उन दिनों उनके पास पर एक छोटा सा सूटकेस हुआ करता था। जिसके साथ वह 5 लड़कियों के साथ एक ही पीजी में रहा करती थी।
पर्दे पर खरीदने के लिए नहीं थे पैसे
दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनकी सैलरी बहुत ही कम हुआ करती थी और उनके पास ऐसा सब करने के अलावा कोई ऑप्शन भी नहीं था। एक्ट्रेस में कुछ वक्त के बाद अपनी मां को भी अपने पास बुला लिया और उन दिनों उनके पास में गैस सिलेंडर और घर के लिए पर्दे तक खरीदने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे। जिस वजह से उन्हें दुपट्टे का पर्दा बनाकर इस्तेमाल करना पड़ता था।
कम सैलरी में गुजारा करना होता था मुश्किल
दीपिका कक्कड़ ने ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि 12 से ₹15000 में घर का खर्च चलाना काफी दिक्कत भरा हुआ करता था। घर का रेंट और खाना, ट्रैवलिंग और मेकअप जैसी चीजों को मैनेज करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल भरा रहता था।
ऑटो से उतरकर करती थी पैदल सफर
दीपिका कक्कड़ ने बताया कि जब ऑटो में बैठी थी तो मीटर पर ध्यान रखना पड़ता था और अगर मीटर ज्यादा बड़े तो वहीं पर ऑटो रुकवा कर वहां से पैदल जाना पड़ता था। घर में कुछ मैटर हो गया था और इसी वजह से मां भी मेरे पास ही रहने लगी। जिसके बाद में हमने महादा कॉलोनी में ₹6500 में 1BHK फ्लैट रेंट पर ले लिया था।
घर में नहीं था फ्रिज और गैस स्टोव
दीपिका कक्कड़ ने इस बात का भी खुलासा किया कि हमारे घर में पर्दे, गधे और चादर जैसी जरूरत की चीजें भी नहीं हुआ करती थी। हम ने जैसे-तैसे 300 से ₹400 का एक गद्दार लिया और उसके बाद में 15 से 20 दिनों तक मुझे मेरी सैलरी मिल ही नहीं पाई। हमारे पास में फ्रिज और गैस स्टोव भी नहीं था। घर में पर्दे नहीं थे और हम महिला थे और इसीलिए सुरक्षा को देखते हुए हमने दुपट्टे से ही पर्दा तैयार किया। गद्दा भी एक ही था तो इसी वजह से दोनों लोग ऑपोजिट साइड में बॉडी करके सो जाया करते थे।
बचपन से ही झेलनी पड़ी कठिनाइयां
दीपिका ने आगे बताया कि उन्होंने एक स्टाफ वाला एक छोटा सिलेंडर खरीद लिया था और 10 दिन वो चला। उन्होंने बताया कि वह दादर की सड़कों पर घंटों तक पैदल चलकर जाती थी और ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें बस में ट्रेवल करना सेफ नहीं लगता था। दरअसल दीपिका कक्कड़ के माता पिता बचपन में ही एक दूसरे से अलग हो गए थे और इसी वजह से उनका बचपन बहुत ही कठिनाइयों से भरा रहा।
बिग बॉस 12 जीता ख़िताब
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस सीजन 12 में हिस्सा लिया और उस का खिताब भी अपने नाम किया। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि उनके और उनके पति शोएब पर काफी सारी जिम्मेदारियां हैं जो कि बिग बॉस के घर में जाने से पूरी हो सकती है। यहां पर एक्ट्रेस ने अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों की बात की थी।बता दें कि उन्होंने शो में काफी अच्छा परफॉर्म किया और बाद में उनको विनर घोषित कर दिया गया। एक्ट्रेस को शो के प्राइज मनी के तौर पर 30 लाख रूपए दिए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications