..................... Dipika Kakkar childhood spent in a broken home, found happiness after marriage to Shoaib Ibrahim - Hindi Filmibeat

टूटे हुए घर और उलझे रिश्तों के बीच हुई दीपिका कक्कड़ की परवरिश, फिर ससुराल में मिली सारी खुशियां

Dipika Kakkar, Shoaib Ibrahim

दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह अपनी निजी लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने बचपन के बारे में कुछ खुलासे किए। इतना ही नहीं यह भी बताया कि उन्होंने किस तरीके से गरीबी में अपना बचपन बिताया। उनका घर भी टूटा हुआ था। इतना ही नहीं उनकी परवरिश एक उलझें बेहद ही उलझे हुए रिश्तों वाले परिवार में हुई थी।

दीपिका कक्कड़ का बचपन रहा चुनौतियों से भरा

दीपिका कक्कड़ ने इस बात का खुलासा किया कि उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों से भरा था। उनके परिवार में हमेशा अनबल लगी रहती थी और घर में रिश्तो की अहमियत भी बिल्कुल नहीं थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ये सब कह कर वह अपने माता-पिता की शिकायत नहीं करती हैं। उनके माता-पिता ने उन्हें काफी कुछ दिया है और उन्होंने अपनी क्षमता के हिसाब से उनके लिए बेस्ट किया है।

दीपिका कक्कड़ करती है माता-पिता का बेहद ही सम्मान

दीपिका कक्कड़ ने इसी इंटरव्यू के दौरान आगे यह भी कहा कि "मैं अपने माता-पिता का बहुत सम्मान करती हूं। जब भी मुझे जरूरत थी तो वह मेरे हमेशा साथ में खड़े रहे। आज हम बहुत ही अच्छा रिश्ता निभा रहे हैं और मैं दोनों के ही कांटेक्ट में हूं।" एक्ट्रेस ने इसी के आगे यह भी कहा कि जब आप बेहद ही मुश्किल परिस्थितियों में बड़े होते हो तो आप पर काफी गहरा असर पड़ता है। कई बात कुछ बच्चे तो डिप्रेशन में चले जाते हैं, तो कुछ का स्वभाव भी गुस्सैल हो जाता है।

बचपन में गुमसुम रहती थी दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने इसी के आगे यह भी बताया कि कुछ बच्चे तो अपने भीतर ही सब कुछ दबा लेते हैं। वह बताती हैं कि मैं बचपन में बहुत ही गुमसुम रहा करती थी और सहमी रहती थी। मेरे तब दोस्त नहीं बन पाए और ना आज है। उन्होंने बताया कि वह अपने पर्सनल स्पेस में कभी भी किसी को आने नहीं देती है और इसका कारण उनका बचपन है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह थोड़ी बड़ी होने लगी तो मैं सोचती थी कि किसी अच्छे परिवार में जाएं।

दीपिका कक्कड़ को ससुराल में मिली सारी खुशियां

दीपिका कक्कड़ ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह अपने घर को खुशियों और भरपूर प्यार के साथ-साथ इमोशन से हमेशा से भरा हुआ देखना चाहती थी। लेकिन अब उनको यह सब खुशियां मिल चुकी है। एक्ट्रेस ने कहा कि शोएब इब्राहिम ने मेरे जीवन में वह खालीपन भर दिया और हर एक खुशी के साथ साथ अच्छे रिश्ते भी दिए। बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्दी ही माता पिता बनने वाले हैं।

Read more about: dipika kakkar shoaib ibrahim
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X