दीपिका कक्कड़ की पहली शादी में आई थी दिक्कते, फिर मुसलमान से रचाया निकाह

टीवी सीरियल ससुराल सिमर का घर-घर में काफी ज्यादा फेमस हो गया था और आपको बता दें कि इसमें दीपिका कक्कड़ ने लीड किरदार निभाया था। दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री हैं और इतना ही नहीं उन्होंने अलग-अलग किरदारों को निभा कर फैंस के बीच में अपनी एक खास जगह बना ली है। लेकिन पिछले काफी समय से वह अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
37 साल की हो चुकी है दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ 37 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि वह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दीपिका कक्कड़ अक्सर अपने व्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुडी रहती हैं। लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े। आज हम आपको उन्हीं की लाइफ से जुड़े हुए कुछ ऐसे फैक्ट्स बताते वाले हैं जो कि शायद ही कम लोग जानते होंगे।
एक्ट्रेस बनने से पहले बनना चाहती थी एयर होस्टेस
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ एक्ट्रेस बनने से पहले एयर होस्टेस बनना चाहती थी। लेकिन उनको कुछ हेल्थ इश्यूज थे और इसके चलते उन्होंने अपने सपने को छोड़ दिया। बता दें कि उन्होंने साल 2018 में मशहूर टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ में धर्म परिवर्तन कर शादी रचाई। उन्होंने एक्टर से शादी करने के बाद में मुस्लिम धर्म अपना लिया। यहां तक कि शादी करने के बाद में उनका इस्लामिक नाम दीपिका से फेजा रख दिया गया।
शोएब इब्राहिम से की थी दूसरी शादी
लेकिन शायद ही कुछ लोग जानते होंगे कि दीपिका कक्कड़ की शोएब इब्राहिम के साथ में यह दूसरी शादी थी। दरअसल कुछ खबरों के अनुसार उनकी पहली शादी में काफी ज्यादा दिक्कतें आ रही थी। जब एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत की तो उन्हें पैसों की काफी तंगी आई।यहां तक कि एक्ट्रेस के पास में खान और रहने तक के पैसे नहीं बचे थे।
बिग बॉस 12 की विनर बन चुकी है दीपिका कक्कड़
अगर हम दीपिका कक्कड़ के टेलीविजन डेब्यू की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2010 में लक्ष्मी के किरदार से एंट्री मारी थी। बाद में वह कलर्स टीवी के सीरियल ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचानी जाने लगी। बाद में वह साल 2018 में सलमान खान के सबसे विवादित और रियलिटी शो बिग बॉस 12 की विनर भी बनी।


Click it and Unblock the Notifications