..................... Dipika Kakar painful and horrible delivery night Dipika Kakar Terrible premature delivery of son - Hindi Filmibeat

दीपिका कक्कड़ ने डिलीवरी वाली रात का किया खुलासा, कहा डॉक्टर पेट काट रहे थे और...

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim

दीपिका कक्कड़ मां बन चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने बहुत ही प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी 7 महीने की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई है.बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने मां बनने के बाद में हॉस्पिटल से ही अपना एक पहला वीडियो व्लॉग अपने फैंस के साथ में शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने डिलीवरी के बारे में भी बताया.

सी सेक्शन से हुई दीपिका कक्कड़ के डिलीवरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने इससे वीडियो में बताया कि उनकी सी सेक्शन डिलीवरी हुई और इतना ही नहीं ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर्स ने पति शोएब इब्राहिम को भी रहने की परमिशन दे दी थी. दीपिका ने इस वीडियो के दौरान यह भी बताया कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें बिल्कुल भी दर्द नहीं हो रहा था और यह भी पता चल रहा था कि डॉक्टर उनका पेट काट रहे हैं. बच्चा भी बाहर आ रहा है.

देर रात दीपिका का फटा वाटर बैग

दीपिका ने इस वीडियो के दौरान यह भी बताया कि शोएब के बर्थडे वाले दिन रात को ही घर आने के बाद में अचानक से ही उनका वाटर बैग फट गया था और बाद में खून भी बहने लगा था. जिसके बाद में दीपिका काफी ज्यादा डर गई थी और एकदम से सुन्न हो गई थी. डॉक्टरों ने फिर उसके बाद में दीपिका और शोएब को तुरंत ही हॉस्पिटल आने के लिए कह दिया था.

डॉक्टरों ने दी है कंगारू टच की सलाह

जानकारी के लिए अब आपको बता दें कि इस वक्त दीपिका कक्कड़ का बच्चा एनआईसीयू में है और डॉक्टरों ने कंगारू टच की भी सलाह दे दी है. बच्चे को दीपिका के पेट पर लिटा दिया जाता है जिससे कि स्किन कांटेक्ट बना रहे. दीपिका ने इस बात का भी खुलासा किया कि जब वह दोबारा बेड पर लेटी थी तो पानी और भी ज्यादा तेजी से निकलने लग गया था और वह काफी ज्यादा डर भी गई थी.

दीपिका कक्कड़ ने नहीं किया बेटे का नाम रिवील

हालांकि आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अभी तक बेटे का नाम नहीं रखा है और ना ही अभी तक रिवील किया है. लेकिन एक्ट्रेसेस अपने बच्चे को प्यार से छोटू बुलाती हैं. बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी 2018 को शादी की थी और दोनों की मुलाकात हो ससुराल सिमर का सेट पर हुई थी. जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने शादी रचा ली.

Read more about: dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X