कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं दीपिका चिखलिया, फिर बनी 'सीता' लेकिन...

हाल ही में ओम राउत की फ़िल्म 'आदिपुरुष' चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी देखे गए. इतना ही नहीं इस फिल्म में आपत्तिजनक डायलॉग का इस्तेमाल किया गया और इसी पर दर्शकों का गुस्सा भी फूट गया. जिस वजह से रामानंद सागर की रामायण का जिक्र हर तरफ होने लगा. बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया तो वही सीता माता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था. दोनों ने पर्दे पर राम सिया की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत तरीके से दर्शाई. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि माता सीता का किरदार निभाने से पहले दीपिका चिखलिया ने बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया.
दीपिका चिखलिया ने बी ग्रेड फिल्मों में भी किया काम
दरअसल आपको बता दें कि साल 1987 में प्रसारित हुआ सीरियल रामायण हर किसी के जहन में आज भी बसा हुआ है. इसमें दो कलाकारों की तो मानो जिंदगी बदल गई थी. और कोई नहीं बल्कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया थे जिन्होंने माता सीता और भगवान राम का किरदार निभाया. लेकिन आज हम जानेंगे कि दीपिका चिखलिया का इस शो से पहले करियर कैसा था और इस शो के बाद में क्या बदला?
दीपिका चिखलिया को दर्शकों द्वारा माना जाता है पूजनीय
दीपिका चिखलिया पहली एक ऐसी एक्ट्रेस मानी जाती है जिन्होंने महज एक सीरियल से भारत में देवी का दर्जा प्राप्त किया है. दर्शकों द्वारा उन्हें पूजनीय माना जाता है. यहां तक कि उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेकरार बना रहता है. दीपिका चिखलिया की बात करें तो उनका जन्म 1955 में मुंबई में हुआ. उनके पापा चार्टर्ड अकाउंटेंट. जिनका नाम राजेश टी चिखलिया बताया जाता है. एक्ट्रेस तीन भाई बहन थे. बता दें कि एक्ट्रेस का एक भाई हिमांशु और एक बहन आरती भी है. दीपिका को शुरू से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का काफी शौक रहा और उनके घर के आस-पास ही कई सारे एड फिल्म में कर रहा करते थे और वह बचपन से ही काफी खूबसूरत भी रही थी.
दीपिका चिखलिया की लगातार फिल्में हुई फ्लॉप
दीपिका चिखलिया को बचपन में एक बाल कलाकार के रूप में काम मिला लेकिन उनकी पढ़ाई की वजह से उनके परिवार वालों ने इस अवसर को ठुकरा दिया. जब उनकी पढ़ाई पूरी हो गई तो उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. एक्ट्रेस ने 1983 में आई राजश्री बैनर की फिल्म सुन मेरी लैला से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. जिसके बाद में एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों में काम किया. लेकिन इसके बावजूद दीपिका चिखलिया की लगातार फिल्में फ्लॉप हो गई और उन्हें काम मिलना बंद हो गया.
छोटे पर्दे पर भी आ चुकी है नजर
जिसके बाद में दीपिका चिखलिया ने छोटे पर्दे के कुछ टीवी सीरियल्स में काम किया. बता दें कि उन्हें पेइंग गेस्ट और विक्रम बेताल जैसे सीरियस में देखा. यह दौर बड़ी बड़ी मशहूर अभिनेत्रियों का था जिसमें जयाप्रदा और शबाना आजमी जैसी हीरोइनें भी शामिल थी. दीपिका चिखलिया का कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और इसी वजह से उन्हें काम मिलने में दिक्कतें आ रही थी. इसी कारण दीपिका चिखलिया ने हॉरर और बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू किया.
दीपिका चिखलिया ने काम ना मिलने की वजह से किया बी ग्रेड फिल्मों में काम
दीपिका चिखलिया ने चीख और रात के अंधेरे जैसी फिल्मों को साइन कर उनमें काफी बिंदास सीन भी दिए थे. यहां तक की एक्ट्रेस ने बाथटब में भी एक सीन दिया था. वैसे तो दीपिका दिखने में काफी खूबसूरत थी लेकिन उन्हें काम ना मिलने की वजह से ऐसी बी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा. लेकिन एक वक्त आया जब उनका करियर डूबता हुआ नजर आया. जिसके बाद उन्हें रामानंद सागर के विक्रम बेताल में काम करने का मौका मिला. लेकिन इसी वक्त रामानंद सागर रामायण पर काम कर रहे थे. एक्ट्रेस को यह पता चला तो उन्होंने इस सीरियल में काम करने की इच्छा जताई.
रामानंद सागर ने दीपिका को किया ऑडिशन के लिए कॉल
दीपिका चिखलिया ने कपिल शर्मा शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि रामानंद सागर के साथ जब है विक्रम बेताल का शो कर रही थी तो उस समय वह लव कुश के ऑडिशन ले रहे थे. तब उन्होंने रामानंद सागर से इस सीरियल में काम करने की इच्छा जताई. जिसके बाद एक दिन एक्ट्रेस के पास रामानंद सागर का कॉल गया और कहा कि कुड़ी तू भी आजा सीता के रोल के लिए ऑडिशन कर लेंगे. एक्ट्रेस ने बताया कि 4 से 5 स्क्रीन टेस्ट देने के बाद उन्होंने मुझे सिलेक्ट कर लिया.
दीपिका के माता सीता के किरदार पर हुआ विरोध
दीपिका चिखलिया की माता सीता के किरदार के लिए काफी विरोध भी किया गया. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कई सारी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया. दर्शकों द्वारा उन्हें रामायण की सीता के लिए स्वीकार नहीं किया जा रहा था. लेकिन यह विरोध दादा चल नहीं पाया क्योंकि बहुत सारे लोगों को इस बात का पता ही नहीं था कि उन्हें पहले से फिल्मों में देखा जा चुका है. जब दीपिका चिखलिया ने सीता माता का किरदार निभाया तो उनकी सादगी और एक्टिंग से दर्शक भी काफी इंप्रेस हो गए.


Click it and Unblock the Notifications











