कृति सैनन हुई फेल लेकिन सीता बनी इन हीरोइनों को देखते ही लोग छूने लगते थे पैर, स्मृति ईरानी भी है लिस्ट में

रामानंद सागर की रामायण को काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा प्यार मिला और काफी पसंद भी किया गया. इतना ही नहीं हमारी संस्कृति के सबसे महान काव्यों में रामायण का उल्लेख होता है. बता दें कि रामायण पर आधारित कई सारे टीवी सीरियल्स भी बनाए जा चुके हैं.
आज हम आपको कुछ ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने माता सीता का किरदार निभा कर काफी सुर्खियां बटोरी. जिसमें सबसे पहला नाम दीपिका चिखलिया का आता है और साथ ही साथ उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनकी सादगी पर लोग मर मिटने तक को तैयार हो जाते हैं.
दीपिका चिखलिया
बता दें कि रामानंद सागर ने 1987 में रामायण बनाई जिसमें सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया को देखा गया. उनका वह सादगी भरा अंदाज हर तरफ छा गया. यहां तक कि लोग उन्हें असलियत में भी सीता माता मानने लगे. इस शो में श्री राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया. दोनों की जोड़ी ने हर किसी के दिलों में एक खास जगह बना ली.
स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने वैसे तो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से काफी ज्यादा सुर्खियां प्राप्त की है. लेकिन आपको बता दें कि 2001 में आई बी आर चोपड़ा और रवि चोपड़ा की रामायण में उन्होंने सीता माता का किरदार निभाया था. बता दें कि इस शो में राम का किरदार नितीश भारद्वाज ने निभाया और दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी प्यार दिया.
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक इन दिनों काफी सुर्खियों में रहती हैं और आपको बता दें कि छोटी बहू सीरियल से उन्हें काफी ज्यादा सुर्खियां मिली है. लेकिन देवों के देव महादेव में बहुत कम वक्त के लिए उन्होंने माता सीता का किरदार निभाया. जो कि काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गया था.
नेहा सरगम
नेहा सरगम वैसे तो टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं और उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले रामायण सीरियल में माता सीता का किरदार निभाया. इस शो में भगवान राम का किरदार गगन शर्मा ने निभाया था और दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया.
मदिराक्षी मुंडले
मदिराक्षी मुंडले टेलीविजन की बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार हैं. उन्होंने 2015 से 2016 में प्रसारित होने वाले सिया के राम सीरियल में माता सीता का किरदार निभाया. इस सीरियल में भगवान राम का किरदार आशीष शर्मा ने निभाया था.


Click it and Unblock the Notifications











