इस हीरो ने एक ही फ़िल्म से शाहरुख़-सलमान को भी छोड़ा पीछे, रातों-रात बना सुपरस्टार

साल 2002 में यानी कि आज से तकरीबन 21 साल पहले डीनो मोरिया ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और सलमान खान के साथ साथ अक्षय कुमार जैसे सितारों को पछाड़ दिया था। दरअसल आपको बता दें कि 'राज' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। भट्ट कैंप में इस फिल्म को बनाया गया था और कुछ ही करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। बता दें कि इस फिल्म से डीनो मोरिया की किस्मत एकदम से चमक गई थी। इसी फिल्म के चलते उन्हें इंडस्ट्री में एक खास पहचान मिली और वह लड़कियों के फेवरेट बन गए।
2002 में डीनो मोरिया ने की थी हॉरर फिल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2002 में डीनो मोरिया की हॉरर फिल्म 'राज़' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।इस फिल्म में उनके साथ में बिपाशा बसु भी नजर आई थी।आपको बता दें कि फिल्म की कहानी से लेकर उसके गाने भी काफी ज्यादा बेहतरीन थे। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने लागत से 7 गुना ज्यादा कमाई की।
5 करोड़ के बजट में बनी थी फिल्म
'राज' फिल्म को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनाया गया और आपको बता दें कि इसका बजट सिर्फ 5.25 करोड़ का था। लेकिन जैसे ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया वैसे ही हर सितारे के पसीने छूट गए। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने तकरीबन 36.63 करोड़ का बिजनेस किया और फिल्म के बजट से तकरीबन 7 गुना ज्यादा कमाई की।
पहली ही फिल्म से मोस्ट पॉपुलर हुए एक्टर
इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2002 में शाहरुख खान की मोस्ट पॉपुलर फिल्म 'देवदास' भी रिलीज हुई थी और वह भी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट गई थी। लेकिन वही अक्षय कुमार की फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' भी ठीक-ठाक तरीके से बॉक्स ऑफिस पर चली। लेकिन अगर हम सलमान खान की बात करें तो आपको बता दें कि 'तुमको ना भूल पाएंगे' फिल्म उनकी फ्लॉप चली गई। इसका नतीजा यह निकला कि तीनों सितारे डीनो मोरिया से पीछे रह गए।
डीनो मोरिया का वर्क फ्रंट
अगर हम डिनो मोरिया के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'एजेंट' में देखा गया था। इस फिल्म के दौरान उन्होंने विलेन का किरदार निभाया और काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गए थे। इस फिल्म को सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बनाया गया और अखिल अक्कीनेनी ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाकर काफी ज्यादा दर्शकों का दिल जीत लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











