बॉबी के इस गाने की शूटिंग के समय प्रेगनेंट थीं डिंपल कपाड़िया, देखिए राजेश खन्ना के साथ शादी की खास तस्वीरें

डिंपल कपाड़िया 8 जून को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 1973 में ऋषि कपूर के साथ राज कपूर की फिल्म बॉबी के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। दिलचस्प ये है कि बॉबी की रिलीज़ से लगभग 7 महीनों पहले ही डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। राजेश खन्ना उस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे।

डिंपल कपाड़िया शादी के वक्त केवल 16 साल की थीं। शादी के बाद भी वो बॉबी की शूटिंग करती रहीं। बल्कि बॉबी के एक गाने की शूटिंग के दौरान तो डिंपल कपाड़िया प्रेगनेंट भी हो चुकी थीं।

dimple-kapadia-was-pregnant-while-shooting-bobby-see-black-and-white-wedding-pics-with-rajesh-khanna

कुछ सालों पहले, ऋषि कपूर ने ट्विंकल खन्ना को जन्मदिन की बधाई देते हुए इस बात का खुलासा किया था और लिखा था - नन्हीं सी ट्विंकल को जन्मदिन की बधाई। जब मैं तुम्हारी मां के साथ बॉबी के गाने अक्सर कोई लड़की की शूटिंग कर रहा था तो तुम दुनिया में आने की तैयारी शुरू कर चुकी थी।

स्पोर्ट्स क्लब में मुलाकात

स्पोर्ट्स क्लब में मुलाकात

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की मुलाकात एक स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। उस समय डिंपल केवल 14 - 15 साल की थीं और राजेश खन्ना, 30 साल के थे। राजेश को पहली ही नज़र में डिंपल पसंद आ गईं। और उन्होंने बिना वक्त गंवाए डिंपल को अप्रोच किया। डिंपल, राजेश खन्ना की फैन थीं। उन्होंने भी ये प्रपोज़ल ठुकराया नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने 3 साल एक दूसरे को डेट किया।

बॉबी की रिलीज़ से पहले शादी

बॉबी की रिलीज़ से पहले शादी

बॉबी की रिलीज़ से पहले ही डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने शादी कर ली। दोनों ने मार्च 1973 में शादी की जबकि बॉबी नवंबर 1973 में रिलीज़ हुई। शादी के वक्त, डिंपल केवल 16 साल की थीं। इस शादी को मीडिया में बड़े स्तर पर कवर किया गया था।

राज कपूर भी शामिल

राज कपूर भी शामिल

इस शादी में काफी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। राज कपूर ने तो खुद कुछ रस्में भी निभाई थीं। राजेश खन्ना उस समय देश के सबसे बड़े सुपरस्टार थे। और किसी को नहीं पता था कि जिस लड़की से वो शादी कर रहे हैं वो अगले कुछ महीनों में देश की सबसे बड़ी सुपरस्टार बन जाएगी।

चौंक गए थे मेहमान

चौंक गए थे मेहमान

जब मीडिया और इंडस्ट्री को पता चला कि देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार शादी कर रहा तो हर कोई जानना चाहता था कि आखिर डिंपल कपाड़िया कौन हैं। लेकिन जब सबने डिंपल कपाड़िया को देखा तो हर कोई चौंक गया। डिंपल से पहले, राजेश खन्ना एक्टर अंजू महेंद्रू के साथ सात साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे।

बधाईयों का लगा तांता

बधाईयों का लगा तांता

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना को शादी की बधाई देने ढेर सारे मेहमान पहुंचे थे। जिनमेें राज कपूर और लता मंगेशकर के अलावा दिलीप कुमार - सायरा बानू भी शामिल थीं। शादी के बाद डिंपल कपाड़िया - राजेश खन्ना के साथ हनीमून मनाने यूरोप गईं। इतना ही नहीं, उनके 16 साल पूरे होने की पार्टी भी धूमधाम से मनाई गई। इसके बाद डिंपल बॉबी के सेट पर वापस आईं।

प्रेगनेंट थीं डिंपल

प्रेगनेंट थीं डिंपल

बॉबी की शूटिंग के दौरान, डिंपल कपाड़िया प्रेगनेंट थीं। बॉबी सितंबर 1973 में रिलीज़ हुई जिसके बाद दिसंबर 1973 में ट्विंकल खन्ना का जन्म हुआ। ट्विंकल के जन्म के बाद डिंपल कपाड़िया ने अपने परिवार और बच्ची के लिए तुरंत ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया।

स्टारडम की जगह चुना परिवार

स्टारडम की जगह चुना परिवार

डिंपल कपाड़िया, बॉबी के साथ ही सुपरस्टार बन गई थीं। लेकिन उन्होंने राजेश खन्ना का साथ चुना। हालांकि, उनकी और राजेश खन्ना की शादी 10 सालों से ज़्यादा नहीं चली। 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन अपनी बेटियों के लिए राजेश खन्ना ने कभी डिंपल कपाड़िया से तलाक नहीं लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X