जब राजेश खन्ना को इस हसीना के करीब जाते देख चिढ़ जाती थीं डिंपल कपाड़िया, बोलीं- उन्ही से शादी कर लेनी थी...

Dimple Kapadia And Rajesh Khanna Relation: राजेश खन्ना को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार माना जाता था और उन्होंने अपने पूरे करियर में काफी हिट और क्लासिकल फिल्में भी की थी। इसी के अलावा एक्टर अपने करियर में लगातार बैक टू बैक 15 हिट फिल्में देकर इतिहास भी रच चुके हैं। लेकिन राजेश खन्ना अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहे।
दरअसल राजेश खन्ना ने अपने फ़िल्मी करियर के बाद राजनीति की तरफ रुख किया और 1991 से लेकर 1996 तक नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद भी रहे। लेकिन बाद में उन्हें राजनीति रास नहीं आए और उन्होंने इससे भी किनारा कर लिया। जब उनकी निजी जिंदगी की बात आती है तो मुमताज के साथ उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी की खूब चर्चा होती है।
एक वक्त था जब यह है अफवाह थी कि अगर राजेश खन्ना और मुमताज एक ही फिल्म में काम करते हैं तो दोनों की जोड़ी हिट साबित जरूर होगी। दोनों को सच्चा झूठा, आप की कसम और रोटी जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। खबरों के अनुसार मुमताज को राजेश खन्ना पसंद करने लगे थे। इस बात को जानकर डिंपल ने एक बार राजेश से कह दिया था कि आप मुमताज से ही शादी कर लेते।
दरअसल बताया जाता है कि जब राजेश खन्ना का नाम मुमताज से जुड़ने लगा तो डिंपल को यह बात पसंद नहीं आई। अगर एक्टर मुमताज के साथ में कोई फिल्म में काम करते ही तो डिंपल भी सेट पर चली जाती। मुमताज को डिंपल बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी और इसी के चलते वह उनकी शादी में भी नहीं गई थी। राजेश अकेले उनकी शादी में शामिल हुए थे।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच में कई बार मुमताज को लेकर खूब झगड़ा भी हुए हैं। यहां तक की एक इंटरव्यू के दौरान डिंपल ने कहा था कि राजेश के लिए मुमताज अच्छी हमसफर थी और उन्हें एक्ट्रेस से ही शादी कर लेनी चाहिए थी। हालांकि राजेश खन्ना के जीवन में 10 साल तक एक ही महिला थी जिसका नाम अंजू महेंद्रू था। सभी को लगता था कि एक्टर उनसे शादी करेंगे और फिर डिंपल से शादी करने के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











