Ranbir Kapoor: डिंपल कपाड़िया ने रणबीर कपूर को जड़ दिए 20 चांटे, कहा वह ऋषि का बेटा है...

इन दिनों रणबीर कपूर खुब सुर्खियों में छाये हुए हैं। उनकी रॉम-कॉम फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को खुब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में काम कर रहे स्टार्स अपने हर इंटरव्यू के दौरान फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कोई ना कोई खास याद को शेयर कर रहे हैं। इन इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर भी अपने निजी जीवन को लेकर कई बातें शेयर कर रहे हैं खासतौर पर बेटी राहा को लेकर। इन दिनों लंदन में बीवी आलिया भट्ट का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर कुछ और जानकारियां सामने आयी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में रणबीर कपूर के साथ सभी के रिश्ते अच्छे ही बताए जाते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर की मां का किरदार डिंपल कपाड़ियां निभा रही हैं। रणबीर कपूर की करतूतों से परेशान डिंपल कपाड़िया ने सबके सामने उन्हें चांटे जड़ दिए। वो भी एक या दो नहीं, बल्कि 15-20...
आखिर क्यों डिंपल ने रणबीर को लगाये चांटे : फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के एक सीन में डिंपल कपाड़िया बेटे रणबीर कपूर को थप्पड़ लगाती हैं। इस शॉट एक नहीं बल्कि 15 से 20 टेक में ओके हुआ था। इसी वजह से डिंपल कपाड़िया को रणबीर कपूर को 15-20 चांटे लगाने पड़ गये। सीन से जुड़े इस किस्से के सामने आने के बाद जब डिंपल कपाड़िया से इस बारे में पूछा गया तो डिंपल ने कहा, "वह ऋषि कपूर का बेटा है। उसे पता है कि कब रिएक्शन देना है।" बता दें, डिंपल कपाड़िया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू ऋषि कपूर के अपोजिट फिल्म 'बॉबी' से किया था। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार नजर आयी है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खुब पसंद भी किया जा रहा है।
100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी : 'तू झूठी मैं मक्कार' की ओपनिंग भले ही थोड़ी सुस्त रही हो लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। यह फिल्म वर्किंग डे पर भी अच्छा बिजनेस कर रही है। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब 82.34 करोड़ की कमाई कर डाली है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म का बजट लगभग 95 करोड़ रुपये बताया जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक लव रंजन ने बताया कि रणबीर कपूर ने अभी तक इस फिल्म के लिए उनसे कोई फीस नहीं ली है। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा भी अभी तक नहीं किया है कि रणबीर किस तरह से अपनी फीस लेंगे, वह फिल्म में शेयर लेंगे या फिर किसी और तरीके से...।


Click it and Unblock the Notifications

