Throwback : दुल्हन बनी मुमताज की रिंग को निहारती डिंपल कपाड़िया की फोटो हुई वायरल

70 के दशक की सबसे वर्सेटाइल एक्ट्रेस में मुमताज की गिनती होती थी। महज 11 साल की उम्र में मुमताज ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू किया था। 1960-1970 एक ऐसा दशक रहा जब मुमताज फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हुआ करती थी। मुमताज फिल्मों के साथ-साथ हमेशा से ही अपने निजी जीवन को लेकर भी चर्चाओं में बनी रही हैं। अपने पूरे करियर में मुमताज ने कई हिट फिल्में दी। लेकिन मुमताज की जोड़ी बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ हमेशा दर्शकों को पसंद आयी है।

मुमताज की वेडिंग को निहारती डिंपल :
सोशल मीडिया पर एक फोटो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है और वह है मुमताज की शादी का फोटो। इस फोटो में मुमताज दुल्हन के लिबास में काफी सुन्दर दिख रही हैं। वहीं दूसरी तरफ फोटो में साड़ी पहनी डिंपल कपाड़िया भी काफी सुन्दर लग रही है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में मुमताज अपने मेंहदी लगे हाथों में उनका वेडिंग रिंग दिखा रही हैं। और इस रिंग को बड़े ही गौर से डिंपल कपाड़िया निहार रही हैं।

मुमताज का डिंपल से गहरी बॉन्डिंग :
राजेश खन्ना की करीबी होने के कारण मुमताज की डिंपल कपाड़िया से काफी अच्छी बनती थी। जब राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की तो मुमताज उनके इस फैसले से चौंक गयी थी। अपने बयान में मुमताज ने उस समय कहा था, "राजेश के जीवन में पिछले 10 सालों से अंजू महेंद्रु की खास जगह थी। हम सभी ने सोचा था कि वह उनसे ही शादी करेंगे। लेकिन एक दिन सुबह राजेश खन्ना ने अनाउंस किया कि वह डिंपल कपाड़िया से शादी कर रहे हैं, जिसने सबको चौंका दिया था।"

मुमताज हैं ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर :
2012 में जब राजेश खन्ना की मौत हो गयी थी, उसके बाद मुमताज ने खुलासा किया था कि राजेश खन्ना कैंसर के मरीज थे और उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। वहीं दूसरी तरफ 54 साल की उम्र में मुमताज ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हुई थी। मुमताज ने कहा, "राजेश खन्ना ने मेरी बीमारी को लेकर कहा था कि मुझे पता है कि तुम एक स्ट्रांग महिला हो। मुझे पता है कि कीमोथेरेपी के दौरान किस दर्द से गुजरना पड़ता है।"


Click it and Unblock the Notifications











