जब डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के साथ शादी को लेकर किया था खुलासा, बोलीं- 'घर में कदम रखते ही...'

Dimple Kapadia Confessed About Rajesh Khanna: डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म 'बॉबी' से साथ 1973 में डेब्यू किया। इस फिल्म के रिलीज के बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ शादी रचा ली। इस वक्त डिंपल कपाड़िया की उम्र सिर्फ 16 साल की थी और वही राजेश खन्ना 32 साल के थे। शादी के बाद डिंपल ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना बंद कर दिया।
हालांकि साल 1985 में फिल्म 'सागर' से डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक किया। इसी वक्त उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि जब वह शादी के बाद पहली बार राजेश खन्ना के घर पहुंची तो समझ गई थी कि उनकी शादी नहीं टिक पाएगी। उन्हें शादी के 7 दिन पहले ही यह बात समझ आ गई थी।
डिंपल कपाड़िया ने इस पर बात करते हुए कहा की शादी से पहले एक चार्टर्ड फ्लाइट से वह और राजेश खन्ना एक अशोक के सिलसिले में अहमदाबाद पहुंचे। राजेश खन्ना, डिंपल के बगल में बैठे हुए थे और इसके बावजूद भी पूरे सफर में दोनों ने एक भी शब्द बातचीत नहीं की। फ्लाइट लैंड होती है तो वह उनकी तरफ मुड़ते हैं और डिंपल की आंखों में देखते हैं। एक्टर ने उनसे कहा कि वह उनसे शादी करना चाहते हैं। लेकिन शादी के बाद जब डिंपल ने उनके घर में कदम रखा तो उनकी सारी खुशियां गायब हो गई।
डिंपल कपाड़िया में इस पर आगे बात करते हुए कहा कि राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि वह शादी के बाद फिल्मों में काम करें। डेब्यू फिल्म के बाद में एक्ट्रेस को 5 लाख तक की फीस ऑफर होने लगी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि राजेश खन्ना से उनकी शादी में बराबरी जैसे शब्द बेईमानी हुआ करते थे। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हुए। मनमुटाव के चलते साल1982 में डिंपल ने राजेश का घर छोड़ दिया। हालांकि कभी भी दोनों ने तलाक नहीं लिया।


Click it and Unblock the Notifications











