फिल्म में लव मेकिंग सीन के दौरान अनिल कपूर के शर्ट उतारते ही डिंपल कपाड़िया का चढ़ गया था पारा

आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों में लव मेकिंग सीन कोई बड़ी बात नहीं रही। लेकिन इनको फिल्माना बहुत ही टेढ़ी चीज है। कई बार तो मेकर्स के लिए एक्टर्स को इसके लिए तैयार करना और शूटिंग करवाना बहुत बड़ा टास्क बन जाता है। ऐसा ही कुछ साल 1986 में फ़िल्म 'जांबाज़' में देखने को मिला। दरअसल इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ में अनिल कपूर और सनी देओल लीड किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के डायरेक्टर फिरोज खान थे और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरीके से पिट गई थी। लेकिन शूटिंग के दौरान की इस फिल्म की काफी चर्चा हुई क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग के वक्त अनिल कपूर और सनी देओल के बीच में कोल्ड वॉर चल रही थी। इसी वजह से फिल्म में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया के बीच में बोल्ड सीन भी देखने को मिले।
अनिल कपूर से बुरी तरह चिढ़ गए थे सनी देओल
उस वक्त सनी देओल और डिंपल कपाड़िया में काफी ज्यादा नजदीकियां थीं और फिल्म में डिंपल के साथ अनिल कपूर के बोल्ड सीन थे। जिसको देखकर सनी, अनिल से बुरी तरह चिढ गए रहे। डिंपल कपाड़िया की अनिल कपूर से कुछ खास बॉन्डिंग नहीं हुआ करती थी। इस फिल्म के दौरान एक गाना 'जब-जब तेरी सूरत देखूं' के दौरान बोल्ड सीन फिल्माए गए थे। शूटिंग के लिए अनिल और डिंपल क्रू के साथ में बेंगलुरू पहुंचे और वहां पर फिरोज खान के फार्म हाउस पर शूटिंग की गई।
डिंपल ने अनिल के साथ लव मेकिंग सीन देने से किया इनकार
खबरों के अनुसार फिरोज खान ने डिंपल और अनिल को सेन की ब्रीफिंग दी थी और अनिल कपूर को अपनी शर्ट उतारने के लिए भी कह दिया था। लव मेकिंग सीन की शूटिंग के दौरान जैसे ही एक्टर ने अपनी शर्ट उतारी तो डिंपल कपाड़िया के भी होश उड़ गए थे। एक्ट्रेस ने अनिल कपूर के साथ में लव मेकिंग सीन देने से साफ इनकार कर दिया। डिंपल को अनिल की छाती के बाल बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे और फिरोज खान के लाख समझाने केबाद में एक्ट्रेस इस सीन को करने के लिए तैयार हुई। यह सीन काफी ज्यादा चर्चा में आ गया था लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications