..................... Dimple Kapadia refused for intimate scene when Anil Kapoor took off his shirt - Hindi Filmibeat

जब Anil Kapoor ने उतारी शर्ट, आग बबूला हुईं Dimple Kapadia, शूटिंग करने से किया मना, जानें क्या थी वजह

Dimple Kapadia, Anil Kapoor

Dimple Kapadia Anil Kapoor Intimate Scene: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर फिल्मों में बोल्ड और इंटिमेट सीन देखे जाते हैं। इतना ही नहीं अब ऐसे सीन के बिना तो फ़िल्में अधूरी लगती हैं। लेकिन कई बार ऐसे सेन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके किस्से बॉलीवुड के गलियारों में कैद होकर रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं जो साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'जांबाज' से जुड़ा हुआ है। फिल्म में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड किरदार में थे।

बता दें कि अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया की फिल्म जांबाज को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फिल्म में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया के बोल्ड सीन ने विवाद मचा दिया था। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर और सनी देओल के बीच कोल्ड वॉर चल रही थी।

दरअसल, आपको बता दें कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के बीच में काफी ज्यादा नजदीकियां बढ़ने लगी थी। लेकिन इसी दौरान डिंपल कपाड़िया के लिए अनिल कपूर के साथ बोल्ड सीन फिल्म आना काफी ज्यादा मुश्किल था। फिल्म जांबाज में एक गाना फिल्माया गया था जिसका नाम 'जब-जब तेरी सूरत देखूं' था। इस गाने में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया के बीच में बोल्ड सीन शूट किया गया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने की शूटिंग फिरोज खान ने बेंगलुरू स्थित अपने फार्म हाउस पर की थी। इतना ही नहीं फिरोज खान ने डिंपल कपाड़िया और अनिल कपूर को सूट से पहले पूरा सीन समझा भी दिया था। लेकिन जब शूट करने की बारी आती है तो अनिल कपूर ने अपनी शर्ट उतारी और वैसे ही डिंपल ने सीन करने से मना कर दिया। दरअसल अनिल कपूर के सीने पर बहुत सारे बाल देखकर वह घबरा गई थी। हालांकि बाद में फिरोज खान के कहने पर डिंपल ने इस सीन को फिल्माया।

Read more about: dimple kapadia anil kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X