राजेश खन्ना-डिंपल कपाड़िया की वेडिंग एल्बम, इतनी ग्रैंड हुई थी शादी, पहुंचे थे सुपरस्टार्स-RARE PICS
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं और कई दमदार किरदार निभा चुकीं डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। अपनी पहली फिल्म बॉबी से ही सुर्खियों में आने के बाद, महज 16 साल की उम्र में उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी।
साल 1973 में शादी करने के बाद डिंपल लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहीं। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की उम्र में 15 वर्ष का फासला था। लेकिन पहली इनकी पहली नजर का प्यार ऐसा हावी हुआ कि दोनों ने तीन सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली।

पहली फिल्म के बाद डिंपल कपाड़िया के पास कई बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव आए। लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। इनकी शादी में तो कोई बाधा नहीं आई। लेकिन शादी के 10 सालों में ही इनके बीच अनबन शुरु हुई और दोनों अलग रहने लगे। 1984 में डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में वापसी की।


Click it and Unblock the Notifications











