..................... Dimple Kapadia Married With Rajesh Khanna At The Age Of 16 After That Quit Film Industry - Hindi Filmibeat

16 साल की उम्र में इस हसीना ने सुपरस्टार संग की शादी, तहस-नहस हुआ करियर, कमबैक ने मचा दिया था बवाल

Dimple Kapadia Childhood Photo

Dimple Kapadia Childhood Photo: अक्सर देखने को मिलता है कि सालों साल मेहनत करने के बावजूद भी अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में पहचान बनाने में नाकामयाब साबित होती है। लेकिन अगर कोई अभिनेत्री पहले ही फिल्म से हिट हो जाती है तो वह गलती से भी शादी करने के बारे में नहीं सोचती है। लेकिन ऐसी गलती डिंपल कपाड़िया ने कर डाली।

डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म हिट होते ही मशहूर सुपरस्टार एक्टर के प्यार में पड़कर उनसे शादी कर ली। डिंपल कपाड़िया ने पहली फिल्म 'बॉबी' में काम किया था। तब वह सिर्फ 14 साल की थी और अपनी मेहनत के चलते उन्हें पापुलैरिटी भी हासिल हुई।

साल 1973 में राज कपूर ने फिल्म 'बॉबी' में डिंपल कपाड़िया को कास्ट कर लिया था और उन्होंने अपने बेटे ऋषि कपूर को भी इसी फिल्म से लांच किया था। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही डिंपल को राजेश खन्ना से प्यार हो गया और फिल्म एक्टर से शादी भी कर ली। एक्ट्रेस ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

हैरानी की बात तो यह है कि डिंपल कपाड़िया ने सिर्फ 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना के साथ शादी की। 17 साल की उम्र में वह ट्विंकल खन्ना की मां बन गई। बाद में उनकी बेटी रिंकी का जन्म हुआ। हालांकि डिंपल कपाड़िया अपने बच्चों के चलते फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही। लेकिन बाद में राजेश और डिंपल के बीच तनाव बढ़ता चला गया।

इसका नतीजा यह निकला कि डिंपल कपाड़िया ने शादी के 9 साल बाद तलाक लेने का फैसला लिया। हालांकि वह राजेश खन्ना से तलाक नहीं ले पाई। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहना शुरू किया और किस्मत से उन्हें एक बार फिर से इंडस्ट्री में काम मिला। 'सागर' फिल्म से उन्होंने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कम बैक किया।

Read more about: dimple kapadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X