30 साल बड़े एक्टर संग लिए सात फेरे, 16 साल की उम्र में बनी मां, पति से हुईं अलग तो मोमबत्ती बेचने पर हुई मजबूर

Dimple Kapadia Career And Life: साल 1971 में राज कपूर की नजर 14 साल की एक लड़की पर पड़ी। राज कपूर को इस लड़की की एक्टिंग इतनी ज्यादा अच्छी लगी कि उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं ऋषि कपूर के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की।
डिंपल कपाड़िया ने साल 1971 में राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' से बतौर लीड अभिनेत्री डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी और इससे पहले ही वह राजेश खन्ना को डेट करने लगी थी। जब तक यह फिल्म रिलीज हुई तब तक वह राजेश खन्ना की पत्नी और उनके होने वाले बच्चों की मां बनने वाली थीं।
डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म हिट होने के बाद में फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। दरअसल राजेश खन्ना को यह मंजू नहीं था कि उनकी पत्नी शादी के बाद फिल्मों में काम करें। शुरू में तो दोनों का रिश्ता खूब बढ़िया चल और फिर शादी में उतार-चढ़ाव आने लग गए। इसके बाद 10 साल के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
भले ही अलग होने के बावजूद भी राजेश और डिंपल ने कभी तलाक नहीं लिया। डिंपल ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने अर्जुन और जांबाज जैसी हिट फिल्में दी। लेकिन फिर 1998 के बाद उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम मिलना बंद हो गया। तब उन्होंने अपना ब्रांड 'द फॉरअवे ट्री' शुरू किया और मामबत्तियां डिजाइन करने और बेचने का काम करने लगी। फिल्मों के साथ-साथ वह अपना बिजनेस भी करती थी।


Click it and Unblock the Notifications











