डिंपल कपाड़िया के सामने अनिल कपूर ने उतारी अपनी शर्ट, भड़की एक्ट्रेस और शूट करने से किया साफ इंकार

जब-जब फिल्मों की शूटिंग होती है तो कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है कि उन्हें लंबे समय तक याद किया जाता है. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने वाले हैं. दरअसल आपको बता दें कि यह घटना साल 1986 की है जब फिल्म जांबाज रिलीज हुई थी.
बता दें कि इस फिल्म के अंदर अनिल कपूर डिंपल कपाड़िया की जोड़ी दर्शाई गई थी. इतना ही नहींजांबाज फिल्म को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया और बड़े पर्दे पर इस फिल्म में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म में दर्शाए गए बोल्ड सीन काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए थे. इस सीन में डिंपल और अनिल कपूर ही देखे गए थे.
डिंपल के लिए बोल्ड सीन फिल्माना हुआ बेहद ही मुश्किल
कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि उस समय फिल्म जांबाज की शूटिंग चल रही थी तब अनिल कपूर सनी देओल के बीच में एक कोल्ड वॉर भी छिड़ गई थी. दरअसल आपको बता दें कि सनी देओल और डिंपल के बीच मेंकाफी ज्यादा नजदीकियां नजर आ रही थी. वहीं दूसरी तरफ सनी देओल, अनिल कपूर के कंपीटीटर थे. वहीं दूसरी तरफ बोल्ड सीन देना डिंपल के लिए बहुत ही ज्यादा दिक्कत भरा हो गया था.
डिंपल कपाड़िया ने अनिल कपूर के साथ बोल्ड सीन फिल्माने से किया मना
फिल्म जांबाज में एक गाना फिल्माया गया था जिसका नाम था 'जब जब तेरी सूरत देखूं'. इस गाने में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया के बीच में एक बोल्ड सीन भी फिल्माया गया. वही आपको बता दें कि इस सीन की शूटिंग के दौरान फिरोज खान ने बेंगलुरू में स्थित एक फार्महाउस में इसकी शूटिंग करवा दी थी. शूटिंग से पहले ही फ़िरोज़ खान ने डिंपल और अनिल को पूरे सीन को समझाया. लेकिन जब शूट करने की बारी आती है तो अनिल कपूर ने अपनी शर्ट उतार दी. बाद में डिंपल ने इस सीन को शूट करने से साफ इंकार कर दिया. इसका कारण यह था कि अनिल कपूर के सीने पर काफी सारे बाल थे और डिंपल ने इस रोमांटिक सीन को शूट करने से इसीलिए मना कर दिया. लेकिन बाद में फिरोज खान के कहने पर एक्ट्रेस इस सीन को करने के लिए मान गई और इस सीन को शूट किया गया.


Click it and Unblock the Notifications