डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की ऐसी थी लव स्टोरी- पहली नजर में प्यार और 16 साल में हुई शादी
डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से खूब तारीफें बटोरी थीं। 1973 में उन्होंने 'बॉबी' से हिन्दी सिनेमा जगत में कदम रखा और आज लगभग पांच दशकों बाद भी वह दमदार किरदार निभा रही हैं। डिंपल कपाड़िया आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं।
बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी। अपनी पहली फिल्म बॉबी से सुर्खियों में आने के बाद, महज 16 साल की उम्र में उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। शादी करने के बाद डिंपल लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहीं।

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की उम्र में 15 वर्ष का फासला था। लेकिन पहली इनकी पहली नजर का प्यार ऐसा हावी हुआ कि दोनों ने तीन सालों तक डेट करने के बाद शादी कर ली।
पहली फिल्म के बाद डिंपल कपाड़िया के पास कई बड़ी फिल्मों के प्रस्ताव आए। लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया। इनकी शादी में तो कोई बाधा नहीं आई। लेकिन शादी के 10 सालों में ही इनके बीच अनबन शुरु हुई और दोनों अलग रहने लगे। 1984 में डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में वापसी की।


Click it and Unblock the Notifications











