बालिग होने से पहले ही प्रेग्नेंट हुई ये हसीनाएं, एक तो 16 साल की उम्र में बनी 2 बच्चों की मां

These actresses became mothers even before 18 Years

मां बनना एक सुखद अनुभव होता है और हर एक महिला मां बनने का सुख प्राप्त करना चाहती है। इतना ही नहीं मां के ऊपर तो बहुत सारी ऐसी कहावतें भी हैं जिन्हें हर बार इस्तेमाल किया जाता है और मां की व्याख्या भी एक शब्द में नहीं की जा सकती है। लेकिन कई बार अगर लड़की बालिग होने से पहले ही मां बन जाती है तो समाज में उसे काफी बुरी तरीके से ट्रीट किया जाता है। यहां तक कि ये कानूनी तौर पर भी अपराध माना जाता है। यहां तक कि 18 साल से पहले गर्भवती होना जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही मशहूर हसीनाओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने बालिग होने से पहले ही मां बनना स्वीकार किया।

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उनके अफेयर के भी खूब चर्चे रहे। लेकिन बाद में उन्होंने मार्च 1973 में बॉलीवुड की सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना से शादी रचाई। इतना ही नहीं शादी के बाद दिसंबर 1973 में ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया था। इस वक्त डिंपल कपाड़िया महज 16 साल की थी। हालांकि आपको बता दें कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया और उनका बाद में तलाक हो गया था। दोनों की 2 बेटियां हैं जिनका नाम ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना है।

भाग्यश्री

भाग्यश्री हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। 90 के दशक में उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया और जो कि हिट रही। भाग्यश्री ने पहली बार सलमान खान के साथ में फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया था। भाग्यश्री ने 1990 में हिमालय दासानी के साथ में शादी रचाई और 17 साल की उम्र में उन्होंने एक बच्चे को जन्म दे दिया। आज उनका बेटा भी 30 साल का हो चुका है। जिसका नाम अभिमन्यु है और उनकी 28 साल की एक बेटी है उसका नाम अवंतिका है।

मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया है। उन्होंने मशहूर सिंगर हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से शादी रचाई थी। जिनसे उन्हें बेटी पायल और मेघा हुईं। हालांकि आपको बता दें कि मौसमी चटर्जी ने शादी के बाद में अपने करियर को शुरू किया था और वह 18 साल की उम्र में ही मां बन गई थी। यहां तक कि उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान भी शूटिंग की थी।

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया टेलीविजन का जाना माना चेहरा है और आपको बता दें कि उनकी शादी महज 15 साल में हो गई थी। 16 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। शादी के डेढ़ साल के बाद में उर्वशी अपने पति से अलग हो गई। उर्वशी ढोलकिया ने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X