जब एक्ट्रेस का हाथ मांगने पहुंचे एक्टर, सास ने रख दी लिव इन में रहने की शर्त

इन दोनों लिवइन रिलेशनशिप का ट्रेंड काफी ज्यादा चल गया है. इतना ही नहीं आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी अब पहले लिवइन रिलेशनशिप में रह लेते हैं. लेकिन एक दौर हुआ करता था जब ऐसे रिलेशनशिप को काफी ज्यादा गलत माना जाता था. लेकिन एक एक्ट्रेस ने खुद अपनी बेटी और अपने होने वाले दामाद से शादी से पहले 2 साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहा था. चलिए जानते हैं कौन है वह एक्ट्रेस...
डिंपल कपाड़िया ने ट्विंकल खन्ना को दी थी लिव-इन में रहने की सलाह
आज के समय में कुछ कपल्स इंडस्ट्री में ऐसे हैं जो की कंपैटिबिलिटी टेस्ट करने के लिए शादी से पहले साथ में रहना शुरू कर देते हैं. लेकिन 90 के दशक में लिवइन को काफी ज्यादा बड़ा माना जाता था. लेकिन 90 के दशक की हमें एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले हैं जिसे खुद अपनी बेटी को शादी से पहले होने वाले पति के साथ में लिवइन रिलेशनशिप में रहने के लिए सलाह दे डाली थी. दरअसल यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि डिंपल कपाड़िया है और उन्होंने बेटी ट्विंकल खन्ना को यह सलाह दे दी थी कि वह शादी से पहले अपने पति यानी के अक्षय कुमार के साथ में लिवइन रिलेशनशिप में रह ले. इस बात का खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ने किया था.
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने शादी से पहले 2 साल तक निभाया लिव-इन रिलेशनशिप
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे फेवरेट कपल माना जाता है और आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी के बारे में भी हर कोई वाकिफ है. इतना ही नहीं बहुत कम लोग जानते हैं की शादी से पहले दोनों दो सालों तक लिवइन रिलेशनशिप में रहे थे. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि Tweak India सेशन के समय पर ट्विंकल खन्ना ने मसाबा गुप्ता से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह अक्षय कुमार से शादी करने से पहले 2 साल तक लिवइन में रही थी.
राजेश खन्ना ने भी शादी के लिए कर दिया था हां
ट्विंकल खन्ना ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने अपने पिता राजेश खन्ना को यह बात बताई कि वह अक्षय कुमार को पसंद करती हैं और शादी करना चाहती हैं. तब उन्होंने अक्षय से बातचीत करने के बाद में शादी के लिए हां कर दी थी लेकिन जब उन्होंने अपनी मां डिंपल कपाड़िया से इस बारे में सलाह मांगी तो उनकी मां ने लिवइन में रहने की सलाह दे डाली थी.और कहा था कि अगर बात बनती है तो शादी करनी चाहिए.
डिंपल कपाड़िया ने भी अपनी शादी में झेले काफी दर्द
डिंपल कपाड़िया ने अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ में अपना मैरिज एक्सपीरियंस शेयर किया था और कहा था कि मैं शादी की है और मुझे पता है कि रिश्ते में कैसी-कैसी चीज होती हैं. इसीलिए ट्विंकल ने मां की सलाह मान ली थी क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि उनकी मां ने उन्हें और उनकी बहन रिंकी को सिंगल हैंडेड पाला है और इसी वजह से उनको ज्यादा एक्सपीरियंस भी है.
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लव स्टोरी
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लव स्टोरी के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात एक मैगजीन फोटोशूट के वक्त हुई थी. जहां पर दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. दोनों एक दूसरे के साथ में तकरीबन 2 सालों तक लिवइन में रहे और साल 2001 में दोनों ने शादी रचा ली थी.


Click it and Unblock the Notifications
