27 सालों तक अलग रहने के बावजूद भी डिंपल कपाड़िया ने इस एक वजह से नहीं दिया राजेश खन्ना को तलाक

राजेश खन्ना हमेशा से ही बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि वह दिग्गज अभिनेताओं में भी शुमार किए जाते थे. यहां तक कि उनका स्टारडम ऐसा था कि अगर वह किसी भी फिल्म में काम कर लेते तो वह हिट चली जाती थी. राजेश खन्ना ने लगातार 15 फिल्में बैक टू बैक हिट दे दी थी और इसी वजह से उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज हो गया. लेकिन राजेश खन्ना जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल हो चुके थे उतना ही निजी जिंदगी में उनके उथल-पुथल मची हुई थी.
डिंपल और राजेश के रिश्ते में आई थी दरार
दरअसल आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने खुद से 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया के साथ में शादी रचाई और हर किसी को हैरान कर दिया. शादी के समय राजेश खन्ना की उम्र 32 साल थी. राजेश खन्ना को मशहूर अभिनेत्री अंजु महेंद्रु के साथ में प्यार हो गया था और जब उनसे ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने डिंपल कपाड़िया से शादी रचा ली. उस वक्त तक डिंपल कपाड़िया ने सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया था. उनका शादी के बाद में फिल्मों में काम करने का काफी मन था. राजेश खन्ना इसके सख्त खिलाफ थे. वह नहीं चाहते थे कि डिंपल शादी के बाद में फिल्मों में काम करें और इसी वजह से दोनों के बीच में दरार आना शुरू हो गया.
डिंपल और राजेश 27 सालो तक रहे दूर
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी के बाद में दो बेटियों का जन्म हुआ. इसी के बाद में राजेश खन्ना से एक्ट्रेस अलग हो गई थी. डिंपल कपाड़िया ने अपनी बेटियों के साथ में दूसरे घर में रहना शुरू कर दिया था और राजेश खन्ना का घर छोड़ दिया था. 27 सालों तक दोनों अलग-अलग रहे. लेकिन दोनों का तलाक नहीं हुआ. जब डिंपल और राजेश का रिश्ता टूटा तो वह सनी देओल के काफी ज्यादा करीब आ चुकी थी. लेकिन सनी देओल पहले से ही शादीशुदा थी और इसी वजह से उन्होंने डिंपल के लिए अपनी पत्नी को तलाक देने से पूरी तरीके से मना कर दिया.
2012 में राजेश खन्ना का हुआ निधन
यही वजह रही कि डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना को कभी भी तलाक नहीं दिया और वह दोनों ही इस रिश्ते में उलझ कर रह गए थे. बाद में साल 2012 के करीबन राजेश खन्ना की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी और डिंपल कपाड़िया उनके पास में वापस लौट कर चली गई थी. जिसके बाद में राजेश खन्ना का साल 2012 में निधन हो गया था.


Click it and Unblock the Notifications

