सलमान खान ने कहा था- 'मैंने प्यार किया' से ज्यादा बड़ी हिट होगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म का जादू आज भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर इसकी झलक साफ देखी जा सकती है। लोग फिल्म से जुड़ी अपनी यादें, अपना प्यार शेयर कर रहे हैं।
इस फिल्म से जहां शाहरुख खान को एक नई पहचान मिली, बता दें कि शुरुआत में वह राज मल्होत्रा के किरदार को निभाने से इंकार कर रहे थे। वहीं, सलमान खान का मानना था कि डीडीएलजे उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया से भी बड़ी हिट साबित होगी।

सलमान खान की कही बात सच भी साबित हुई। डीडीएलजे ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर उभरी। यह सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म बनी। 10 फिल्मफेयर अवार्ड जीते। वहीं, ग्लोबल स्तर पर बॉलीवुड की एक अलग पहचान बनाई।


Click it and Unblock the Notifications