..................... Dilwale Dulhania Le Jayenge clocks 26 years: This was the Salman Khan's first comment on Shahrukh Khan- Kajol's DDLJ | दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 26 साल- शाहरुख, काजोल की फिल्म पर ये था सलमान खान का पहला कमेंट - Hindi Filmibeat

26 साल: शाहरुख खान- काजोल की 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' पर ये था सलमान खान का पहला कमेंट

यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा की डेब्यू फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को रिलीज हुए 26 साल पूरे हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म का क्रेज आज भी फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। शाहरुख खान और काजोल अभिनीत इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म का जादू आज भी बरकरार है।

इस फिल्म से शाहरुख खान को एक रोमांटिक हीरो के तौर पर नई पहचान मिली थी। ऐसी पहचान जो आज भी उनके साथ जुड़ी है। बता दें कि शुरुआत में वह राज मल्होत्रा के किरदार को निभाने से इंकार कर रहे थे। वहीं, सलमान खान का शुरुआत से मानना था कि डीडीएलजे उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया से भी बड़ी हिट साबित होगी।

dilwale-dulhania-le-jayenge-clocks-26-years

शाहरुख- काजोल की डीडीएलजे को देखकर सलमान खान ने काफी दिलचस्प कमेंट दिया था। सलमान खान को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बहुत पसंद आई थी। लिहाजा, जब पूरी बॉलीवुड नगरी कह रही थी यह फिल्म शाहरूख के करियर को खत्म कर देगी, तब सलमान ने कहा था कि डीडीएलजे इतिहास रचेगी। और उनकी बात सच भी साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X