जब बॉलीवुड को Diljit Dosanjh ने किया था ट्रोल, 'मुझे काम ना मिले तो भी परवाह नहीं, सुपरस्टार होंगे अपने घर के'

Diljit Dosanjh Video: दिलजीत दोसांझ उन गिने-चुने एक्टर्स में से एक हैं जो अपने दिल की बात कहने में बहुत शर्माते हैं। लेकिन एक बार वह किसी चीज से ऐसा परेशान हुए कि उन्होंने बॉलीवुड के ऊपर ही कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। इस इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह वीडियो गुड न्यूज़ रिलीज़ होने के बाद सामने आया और इसका अक्षय कुमार से कुछ लेना-देना हो सकता है। कुछ कमेंट्स में यहां तक कहा गया कि दिलजीत फिल्म में एक गाना गाना चाहते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया और यह फैसला अक्षय कुमार की वजह से लिया गया था।
हालांकि, अपने इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ ने कभी भी किसी सुपरस्टार का नाम नहीं लिया, लेकिन साफ तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वर्क कल्चर के बारे में काफी कुछ कहा। फिल्म कंपेनियन के लिए अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत में, एक्टर ने कहा, "मेरे को ऐसी इच्छा भी नहीं है कि मैं बॉलीवुड में ऐसा बहुत बड़ा कलाकार बन जाऊं। मेरी कोई ऐसी इच्छा नहीं है। मैं संगीत को बहुत प्यार करता हूं और बिना किसी की मर्जी से लीड सॉन्ग कर सकता हूं।"
एक्टर ने बॉलीवुड के वर्क-कल्चर को ट्रोल करते हुए कहा- "बिना किसी सुपरस्टार के कहने से कि भाई इसका काम चलेगा, इसका नहीं चलेगा, इसको गाना मिलेगा, इसको नहीं मिलेगा। ये सब चीजें हमारे बीच नहीं चलतीं। पंजाब में जो भी आर्टि्सट हैं वो खुद गाना बनाते हैं। ये बहुत बड़ी आजादी है। कोई बंदा हमें रोक नहीं सकता। म्यूजिक बनाने से मुझे कोई रोक नहीं सकता। जब तक मेरा मन करेगा म्यूजिक बनाने का, जब तक भगवान चाहेगा म्यूजिक बनाऊंगा और बॉलीवुड में काम मिले ना मिले, रत्ती भर भी परवाह नहीं है।"
अनुपमा चोपड़ा ने उसी इंटरव्यू में एक्टर से पूछा "मन उठ गया बॉलीवुड से?" अभिनेता ने और भी सीधा जवाब दिया, "अगर मैं इसके बारे में बोलूंगा, तो यह एक बड़ी बात बन जाएगी," उन्होंने कहा। "इस सब से दूर रहना ही बेहतर है। आपकी आंखें सबकुछ बयां कर देती हैं। शब्दों का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। फिल्म प्रोडक्शन एक ऐसा माध्यम है जहां लाइनें मिलना जरूरी नहीं है। आपके पास आपका चेहरा, आपके भाव और आपकी आंखें हैं, जो सब कुछ बयान कर देती हैं।''
उन्होंने आगे कहा- "बात निकलेगी तो बड़ी दूर तलक जाएगी। मुझे किसी एक्टर का क्रेज नहीं है। किसी एक्टर का, किसी डायरेक्टर का। सुपरस्टार होंगे अपने घर पर।"
Diljit Dosanjh talking about his negative Bollywood experience
byu/MogamboKiMummy inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications