Throwback : जब दिलीप कुमार ने अनुपम खेर को दे डाली थी चेतावनी, “पठान का हाथ है...”

बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का नाम आज भी बेहद इज्जत के साथ लिया जाता है। देशभक्ति की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले दिलीप कुमार की फिल्म 'कर्मा' आज भी बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। सुभाष घई निर्देशित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, नूतन जैसे मंझे हुए कलाकारों ने काम किया था। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिला था। इस फिल्म में अनुपम खेर ने डॉक्टर डैंग का नेगेटिव किरदार निभाया था। साल 2021 में दिलीप कुमार ने खामोशी से इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही आज दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं रहे लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वह हमेशा अपने दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे। इस फिल्म और दिलीप कुमार से जुड़ा एक किस्सा अनुपम खेर ने सुनाया था।
दिलीप कुमार ने थप्पड़ मारने से किया इंकार :
फिल्म 'कर्मा' के एक दृश्य में दिलीप कुमार को अनुपम खेर को थप्पड़ मारना था। इस सीन से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाते हुए अनुपम खेर कहा, "दिलीप साहब ने उस सीन में मुझे थप्पड़ मारने से इंकार कर दिया था। मेरे लाख समझाने के बाद भी दिलीप साहब मुझे थप्पड़ मारने से इंकार करते रहे।" अनुपम खेर ने इसकी वजह भी बतायी। अपनी उस याद को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कहा, "मैं थिएटर से आया था, इसलिए मैं चाहता था कि सीन रियल दिखे। मैंने दिलीप साहब से कहा कि आप मुझे सच में थप्पड़ मार सकते हैं। लेकिन वह लगातार इंकार करते रहे।"
इसलिए नहीं मारना चाहते थे थप्पड़ :
फिल्म के एक सीन के लिए दिलीप कुमार ने अनुपम खेर को थप्पड़ मारने से इंकार करते हुए कहा, "पठान का हाथ है। एक बार पड़ गया ना तो भूल नहीं पाओगे।" दिलीप कुमार ने अनुपम खेर को मुस्कुराते हुए कहा, "ये पठान का हाथ है। अगर मैंने तुम्हें सच में थप्पड़ मार दिया तो तुम पूरी जिंदगी इसे भूल नहीं पाओगे। इसलिए सिर्फ एक्टिंग करो। मैं तुम्हें सच में थप्पड़ नहीं मारुंगा।" दिलीप कुमार और अनुपम खेर ने फिल्म 'कर्मा' के अलावा और भी कई फिल्मों जैसे 'सौदागर', 'इज्जतदार' आदि फिल्मों में भी साथ में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications













