अंग्रेजों के लिए बनाया सैंडविच, पहली फिल्म से छा गया था ये एक्टर, 50 साल तक इंडस्ट्री पर किया राज

Dilip Kumar Career Struggle: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर एक दौर में एक ऐसा एक्टर तो जरूर आया है जिसने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर अपनी एक खास पहचान बनाई। आज हम आपको एक ऐसे ही हीरो के बारे में बताने वाले हैं जो कि अपने जमाने में हैंडसम होने के साथ-साथ अपनी एक्टिंग का जादू चला देते थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं दिलीप कुमार की।
दिलीप कुमार को बॉलीवुड का लीजेंड एक्टर कहां जाता है और जब मोहम्मद यूसुफ खान फिल्मों में आए तो उनका नाम बदलकर दिलीप कुमार रख दिया गया। उन्होंने पांच दशक से ज्यादा वक्त तक बॉलीवुड पर राज किया और एक्टिंग उनकी इतनी ज्यादा वर्सेटाइल थी कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता था।
दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ और जब वह मुंबई आए तो उन्हें देखकर टॉप एक्ट्रेस देविका रानी यह बात समझ गई थी कि यह लड़का कुछ तो करके दिखाएगा। हालांकि फिल्मों में आने से पहले उन्होंने ब्रिटिश आर्मी की कैंटीन में भी काम किया था और यहां पर वह सेंडविच बनाया करते थे।
दिलीप कुमार के सैंडविच काफी ज्यादा पसंद भी किए जाते थे और यही काम करते-करते एक दोस्त के कहने पर उन्होंने आजादी की लड़ाई के वक्त एक भाषण दे दिया और इसे सरकार ने विरोध मानते हुए उन्हें यरवडा जेल में भी डाल दिया गया था। वह कई दिन तो जेल में रहे और स्पीच की वजह से उन्हें गांधी वाला भी कहने लग गए थे।
लेकिन फिर दिलीप कुमार ने साल 1944 में ज्वार भाटा नाम की एक फिल्म के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। अपनी पहली ही फिल्म से वह छा गए थे और फिर उन्होंने देवदास से लेकर शाहिद और आरजू जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। दिलीप कुमार राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके हैं और आखिरी फिल्म उन्होंने किला में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











