शादीशुदा होने के बावजूद भी प्यार में बहके ये एक्टर्स किया दूसरा ब्याह, आया होश तो पत्नियों के पास लौटे स्टार्स

Dilip Kumar, Raj Babbar, Smita Patil

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि फिल्मी सितारों को साथ में काम करते-करते एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जो कि शादीशुदा होने के बावजूद भी दूसरी हसीनाओं पर अपना दिल हार बैठे। इतना ही नहीं अपनी पहली पत्नी को छोड़ उनसे शादी रचा ली। लेकिन बाद में वह फिर से पहली पत्नी के पास में लौट कर आ गए।

दिलीप कुमार और सायरा बानो

दिलीप कुमार और सायरा बानो की उम्र में काफी ज्यादा फासला था। जब दिलीप कुमार ने बॉलीवुड डेब्यू किया तब सायरा बानो का जन्म हुआ था। जब दोनों की शादी हुई तो दिलीप कुमार 44 साल के थे और सायरा बानो 22 साल की थी। शादी के 6 साल बाद प्रेग्नेंट सायरा बानो का मिसकैरेज हो गया और बाद में दोनों ने बी औलाद रहने का फैसला लिया। एक वक्त आया जब दिलीप कुमार का दिल आसमां रहमान नाम की लड़की पर आ गया। साल 1983 में दोनों ने शादी भी रचा ली। लेकिन दोनों का रिश्ता ठीक नहीं पाया और बाद में दिलीप कुमार खुद सायरा बानो के पास वापस लौट आए। आखिरी समय तक सायरा बानो ने दिलीप कुमार का साथ नहीं छोड़ा।

राज बब्बर और नादिरा

राज बब्बर को एक समय का सुपरस्टार माना जाता था। लेकिन एक समय के बाद वह भी अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहक गए थे। मशहूर अभिनेत्री नादिरा से उन्होंने साल 1975 में शादी रचाई। दोनों के दो बच्चे भी हो गए। लेकिन शादी के 7 साल बाद उनके जीवन में स्मिता पाटिल की एंट्री हुई। राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से शादी रचाई थी। 1 साल के अंदर स्मिता पाटिल ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया और बाद में उनका निधन हो गया। इसके बाद राज बब्बर खुद अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास में वापस लौट आए थे।

अन्नू कपूर और अनुपमा

अन्नू कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार रहे हैं। उन्होंने अमेरिका में रहने वाली अनुपमा से साल 1992 में शादी रचाई। उनकी पत्नी 13 साल उनसे छोटी थी। शादी के बाद दोनों में मनमुटाव रहने लगा और बाद में तलाक लेने का फैसला लिया। तलाक के बाद अन्नू कपूर के जीवन में अरूणिता मुखर्जी आ गई थी। दोनों ने साल 1995 में शादी की। लेकिन शादी के कुछ वक्त के बाद ही अन्नू कपूर फिर से अपनी पहली पत्नी को याद करने लगे। वह अरूणिता के साथ शादी में रहकर अनुपमा से भी बात करने लग गए। जब इस बात की जानकारी अरूणिता को लगी तो उन्होंने अन्नू कपूर से अलग होने का फैसला कर लिया। बाद में अन्नू कपूर खुद अनुपमा के पास लौट आए और दोनों ने दोबारा शादी की।

इम्तियाज अली और प्रीति

इम्तियाज अली बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी है। उन्होंने साल 1995 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति से शादी रचाई। दोनों की एक बेटी भी हुई। साल 2012 में परिस्थितियों बहुत खराब हो गई तो दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। दोनों ने तलाक लिया और बेटी की कस्टडी भी प्रीति को मिल गई। तलाक के बाद इम्तियाज अली का नाम ऑस्ट्रेलिया की एक शेफ से जुड़ने लगा। खबरों के अनुसार दोनों ने लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। लेकिन यह सब सिर्फ अफवाह ही निकली। बाद में कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया। इम्तियाज अली अपनी बेटी के साथ वक्त बिताने के लिए प्रीति के घर पर रहने लगे। तब से आज तक दोनों साथ में रह रहे हैं।

अमित टंडन और रूबी

अमित टंडन टीवी के एक मशहूर अभिनेता है। उन्होंने साल 2007 में रूबी से शादी रचाई। कुछ वक्त बाद दोनों के बीच अनबन हुई तो दोनों ने बिना तलाक लिए अलग रहने का फैसला लिया। लेकिन शादी के 16 साल बाद अमित ने रूबी के साथ अपने प्यार को फिर से एक मौका दिया। बाद में अक्टूबर 2023 में अपनी पत्नी के साथ में उन्होंने फिर से पूरे रीति रिवाज के साथ शादी रचाई। दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं।

विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी

विद्युत जामवाल एक मशहूर एक्टर है और उन्होंने साल 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता को ताजमहल के सामने अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। लेकिन कुछ वक्त के बाद ऐसी अफवाह आने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X