दिलीप कुमार की भाभी थीं बेगम पारा, 79 साल पहले रोमांटिक सीन और फोटोशूट से मचाया था तहलका

आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बोल्ड और रिकी फोटोशूट बहुत ही आम हो चुके हैं. यहां तक की बहुत सारी मशहूर अभिनेत्रियां जमकर बोल्ड फोटोशूट करवाती हैं और अपने फैंस के बीच में छा जाती हैं. लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब यह सब काफी मुश्किल हुआ करता था. भारत में बोल्ड फोटोशूट कराने की परंपरा किस एक्ट्रेस ने शुरू की शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे.
दरअसल आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा का पहला बोल्ड शूट 1950 में हुआ था. इस फोटोशूट की वजह से काफी ज्यादा इंडस्ट्री में बवाल मच गया था. यह फोटो शूट लाइफ मैगजीन के लिए हुआ था और इसे हिंदी सिनेमा का सबसे पहला बोल्ड शूट बताया जाता है.
50 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसा बोल्ड फोटोशूट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड हसीना और 50 के दशक में अपनी पहचान बना कर हर किसी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस बेगम पारा ने करवाया था. बता दें कि पचास के दशक की बेगम पारा सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थी. उनकी ग्लैमरस अदाओं पर हर कोई अपना दिल हार बैठता था. अपने बिंदास अंदाज को लेकर वह काफी सुर्खियों में रही.
बेगम पारा थी दिलीप कुमार की भाभी
हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री बेगम पारा ने दिलीप कुमार के छोटे भाई नसीर खान के साथ में शादी की थी. इतना ही नहीं वह हिंदी सिनेमा की काफी अच्छी अभिनेत्रियों में शुमार रही. 1950 में बेगम पारा ने सबसे बोल्ड फोटोशूट करवाया था और इसी वजह से वह पूरी इंडस्ट्री में छा चुकी थी. उनके इस फोटोशूट की वजह से हर जगह बवाल मचा हुआ था.
सिगरेट पीते हुए करवाया बोल्ड फोटोशूट
बता दें कि बेगम पारा अपने इस फोटोशूट में सिगरेट पीती हुई नजर आई थी और कुछ खबरों की माने तो सिगरेट पीना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था. लेकिन वह सिगरेट की जगह व्हिस्की पीती थी. बता दें कि बेगम पारा के ऐसे बोल्ड फोटोशूट ने हिंदी सिनेमा में बवाल खड़ा कर दिया था और एक्ट्रेस के भी खूब चर्चे हुए थे.
क्लीवेज तक किया फ्लॉन्ट
यहां तक की बेगम पारा ने उस समय इस फोटोशूट में हैवी क्लीवेज तक फ्लॉन्ट कर डाला था. जिस वजह से उनकी तस्वीरें काफ़ी ज़्यादा तेज़ी से वायरल हो गई थी. उनके ऐसे बोल्ड फोटोशूट पर हर किसी की नज़रें मानों टिक गई थी. इस फोटोशूट के बाद एक्ट्रेस की एक कल्ट इमेज उभर कर आई थी. उन दिनों बेगम पारा काफ़ी आगे रहती थी. खुले विचारों और बिंदास अंदाज़ में बेगम पारा का हसीन अंदाज़ छा जाता था.


Click it and Unblock the Notifications

