इस हीरो पर फ़िदा हो गई थी Saira Banu, जन्मदिन के दिन हुआ कुछ ऐसा कि दिलीप कुमार को चुना जीवनसाथी

Dilip Kumar Saira Banu Love Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो काफी पावर कपल्स है। लेकिन आज हम आपको एक एवरग्रीन जोड़ीके बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात करने वाले हैं सायरा बानो और दिलीप कुमार की। लव स्टोरी बहुत खास है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि दिलीप और सायरा की लव स्टोरी शुरू होने से पहले उनके बीच बहुत ही एक इंटरेस्टिंग मोड आ गया था। दरअसल दिलीप कुमार से पहले किसी और अभिनेता पर सायरा बानो का दिल गया।
जब शादीशुदा एक्टर के प्यार में दीवानी हो गई सायरा बानो
दरअसल, आपको बता दें कि सायरा बानो को राजेंद्र कुमार के साथ प्यार हो गया था। 60 के दशक के दौरान अभिनेता ने फैंस को अपना इस कदर दीवाना बना लिया था कि हर कोई उन्हीं की तरफ खिंचा चला जा रहा था। राजेंद्र कुमार और सायरा बानो ने फिल्म 'बेला' में साथ में काम किया। जाना कि राजेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे और इसीसाथ में फिल्म करने के चलते दोनों में बहुत गहरी दोस्ती हो गई थी।
जब सायरा बानो ने पकड़ी थी जिद
लेकिन फिर सायरा बानो का जन्मदिन आया और वह जिद पकड़े बैठी थी कि पार्टी में राजेंद्र को भी बुलाया जाए। एक्ट्रेस की मां समझ चुकी थी कि बेटी अब नहीं मानेगी। इसी के चलते सायरा बानो ने अपनी मां से बहुत झगड़ा भी किया। इसके बाद उनकी मां ने दिलीप कुमार को घर बुलाया और एक्टर ने उन्हें खूब समझाया कि अगर तुम उनसे शादी करती हो तो पूरी जिंदगी तुम्हें तने मिलेंगे। इसी के चलते सायरा बानो ने अपना मन बदल लिया था।
दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी
लेकिन अगर हम सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी की बात करें तो आपको बता दें कि अचानक से ही अभिनेत्री ने एक्टर को प्रपोज कर दिया था। लेकिन दिलीप कुमार का इस कदर माथा घूम गया कि वह जवाब में क्या बोले। लेकिन बाद में उन्होंने हां कह दी थी। शादी के बाद दोनों ने इंडस्ट्री में काफी प्यार और नाम कमाया।इसी के अलावा दिलीप कुमार से सायरा बानो उम्र में 22 साल छोटी है।


Click it and Unblock the Notifications











