..................... Dilip Kumar Married With Saira Banu Fell In Love With Madhubala Know His Love Life - Hindi Filmibeat

आधी उम्र की हसीना से रचाई शादी, फिर पत्नी को धोखा देकर किया दूसरा निकाह, जानें कौन था ये सुपरस्टार?

Dilip Kumar Love Life: दिलीप कुमार को कौन नहीं जानता है। एक वक्त हुआ करता था जब उनको ट्रेजेडी किंग के नाम से जाना जाता था। वह अपनी अधिकारी के लिए काफी मशहूर थे। 40 और 50 के दशक में उन्होंने देवदास और नया दौर जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

Dilip Kumar Love Life

दिलीप कुमार का असली नाम

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था। उनका जन्म पेशावर में हुआ था। वह पाकिस्तान से भारत आए थे और फिल्मों में अपनी एक खास पहचान बनाई। उन्होंने अपना नाम बदलकर दिलीप कुमार कर लिया और काफी सालों तक पर्दे पर राज किया।

दिलीप कुमार की एक्टिंग के कायल थे निर्देशक

साल 1950 तक पहुंचते पहुंचते वह भारत के सबसे बड़े अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए थे। निर्देशकों का कहना था कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करते थे बल्कि किरदार में पूरी तरीके से उतर जाते थे। उन्होंने अपने करियर में मुग़ल-ए-आज़म, देवदास और अंदाज जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

मधुबाला के प्यार में पड़ गए थे दिलीप कुमार

साल 1951 में फिल्म तराना के दौरान दिलीप कुमार की मुलाकात अभिनेत्री मधुबाला से हुई थी। फिल्म के सेट पर ही दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने एक दूसरे को तकरीबन 9 साल तक डेट भी किया था।

लेकिन दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी में अभिनेत्री के पिता के कारण एक बड़ा ट्विस्ट आया। दिलीप कुमार ने एक मुकदमे में मधुबाला के पिता के खिलाफ गवाही दे दी थी। दिलीप कुमार ने निर्देश के लिए अपने प्यार को रौंद दिया और इसका असर दोनों के रिश्ते पर भी पड़ा।

अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ की शादी

इसके बाद में मधुबाला और दिलीप कुमार ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। बाद में मधुबाला ने किशोर कुमार के साथ में शादी कर ली थी और दिलीप कुमार भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे। इसके बाद दिलीप कुमार ने 44 साल की उम्र में 22 साल छोटी सायरा बानो के साथ में शादी कर ली।

सायरा बानो पूरी तरीके से दिलीप कुमार की दीवानी हो गई थी और उनकी बड़ी फैन भी थी। छोटी सी उम्र में ही सायरा बानो पूरी तरीके से दिलीप कुमार पर फिदा थी और उनकी तस्वीरों को अपने कमरे में लगा कर रखती थी।

पाकिस्तानी हसीना के साथ की थी दूसरी शादी

लेकिन सायरा बानो से शादी करने के बाद में दिलीप कुमार ने उनको धोखा दे दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि दिलीप कुमार का दिल एक पाकिस्तानी हसीना पर आ गया था। सायरा बानो को बताए बगैर उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। दिलीप कुमार ने 55 साल की उम्र में पाकिस्तानी महिला आसमा से दूसरी शादी कर ली और 2 साल में ही तलाक होगया।

दिलीप कुमार ने सायरा बानो को दिया था धोखा

सायरा बानो ने धोखा मिलने के बावजूद भी दिलीप कुमार को माफ कर दिया था और इस बारे में उन्होंने कभी भी किसी इंटरव्यू में खुलकर बात भी नहीं की। सायरा बानो ने जिस व्यक्ति के लिए अपनी एक्टिंग छोड़ दी थी और अपना करियर छोड़ दिया था उसे धोखा मिलने के बावजूद भी वह अपने प्यार को नहीं छोड़ पाई और दिलीप कुमार को माफ कर दिया।

लेकिन दिलीप कुमार को बाद में डिमेंशिया हो गया था और सायरा बानो ने सब कुछ भूल कर उनकी देखभाल की। अभिनेत्री ने अपने पति के लिए खुद को भुला दिया था और वह दिन रात दिलीप कुमार की सेवा करने लगी। इसके बाद साल 2021 में 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार का निधन हो गया था।

Read more about: dilip kumar saira banu madhubala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X