BdaySpcL-अमिताभ या शाहरुख..इस 'शहंशाह' के सामने कुछ यूं आते हैं सभी पेश!
आज दिलीप कुमार अपना 94वां जन्मदिन मना रहे हैं। देखिए उनकी बॉलीवुड स्टार्स के साथ तस्वीरें
बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग आज अपना 94वां जन्मदिन मना रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं दिलीप कुमार की जिनके सामने बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार भी उनके फैन ही नजर आते हैं। दिलीप कुमार 1991 के बाद से फिल्मों में काम नहीं किए लेकिन इससे उनके इज्जत या स्टारडम को कोई फर्क नहीं पड़ा।
[रजनीकांत ने फैन्स से कहा..न मनाएं उनका जन्मदिन]
दिलीप कुमार की इज्जत आज भी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा होती है। उनके साथ बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें देखकर ही आप समझ जाएंगे कि दिलीप कुमार के आगे हर कोई बस उनका फैन ही नजर आता है। दिलीप कुमार फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले पहले एक्टर रहे हैं और इसके बाद वो 8 बार फिल्मफेयर वो जीते जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
उन्होंने देवदास, शक्ति, राम और श्याम, लीडर,कोहिनूर, नया दौर, देवदास, आज़ाद, दाग सहित कई फिल्में की।


Click it and Unblock the Notifications