बॉलीवुड का पहला बोल्ड फोटोशूट करने वाली दिलीप कुमार की रिश्ते में लगती थी भाभी, धूल फांक जाएं मलाइका-करीना

आज के वक्त में बॉलीवुड में ग्लैमरस फोटोशूट और फिल्मों में हसीनाओं के बोल्ड किरदार देखने को मिल जाते हैं। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब ऐसे ग्लैमरस फोटो शूट और बोल्ड किरदारों को काफी ज्यादा बड़ा माना जाता था। जिसके चलते कई बार विवाद भी उत्पन्न हो जाया करते थे। आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड की अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिसने पहला ग्लैमरस फोटोशूट करवाया।
अगर आप इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह 1950 के दशक की एक्ट्रेस बेगम पारा है। जो कि हिंदी सिनेमा की बेहद ही प्रसिद्ध अभिनेत्री हुआ करती थी और अपनी असाधारण सुंदरता के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आई थी। बेगम पारा नीलकमल और झरना जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग के चलते दर्शकों का दिल जीत लिया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें की बेगम पारा ने रूढ़िवादी समाज को दरकिनार किया और एक अलग फैशन स्टाइल को चुन लिया था। बेगम पारा को उन्हीं के फैशन साइज के चलते एक अलग पहचान मिली थी। लेकिन 1950 के दशक में कुछ ही अभिनेत्रियां ऐसी थी जो ग्लैमरस फोटोशूट करवाया करती थी। लेकिन सभी को पीछे छोड़ते हुए बेगम पारा ने पहली बार ग्लैमरस फोटो शूट करवा दिया।
बेगम पारा अपने इस ग्लैमरस फोटोशूट के चलते रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। इस फोटोशूट में उन्होंने स्कर्ट और क्रॉप टॉप जैसा आउटफिट पहना हुआ था। जिसमें वह सिगरेट पीते हुए काफी बोल्ड अंदाज में फोटोशूट कराती हुई नजर आई थी। जैसे ही यह फोटोशूट सामने आया तो तेजी से हर किसी के बीच में छा गया और वायरल हो गया।
इसी के अलावा बहुत कम लोग जानते हैं की बेगम पारा बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले दिलीप कुमार की रिश्ते में भाभी लगती थीं। बता दे कि वह एक्टर के भाई नासिर खान की पत्नी थी। दरअसल बेगम पारा का एक बेटा भी है और इसका नाम अयूब खान है। अयूब खान एक मशहूर एक्टर है। बेगम पारा का निधन81 साल की उम्र में 2008 में हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications















