कभी पिता नहीं बन पाए दिलीप कुमार, शाहरुख खान को मानते थे अपना बेटा, किंग खान- साहब से शक्ल मिलती है

दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ शाहरुख खान का बेहद करीबी रिश्ता रहा है। दिलीप कुमार और सायरा बानो एक दूसरे के लिए हर संघर्ष में साथ खड़े रहे हैं। दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो के आंख की नमी देखकर हर कोई ये बता सकता है कि दोनों का रिश्ता कितना गहरा रहा है।

हालांकि ताउम्र दिलीप कुमार और सायरा बानो माता-पिता नहीं बन सके। सायरा बानो और दिलीप कुमार ने अपने जीवन की इस कड़वी सच्चाई को भी खुले दिल से अपनाया। सायरा बानो ने एक दफा कहा था कि शाहरुख खान को अपना बेटा मानते हैं दिलीप साहब। सायरा बानो भी कह चुकी हैं कि उनका अगर कोई बेटा होता तो वह शाहरुख खान के जैसा होता।

Dilip Kumar, Saira banu, Shahrukh Khan,

शाहरुख खान भी दिलीप साहब के घर पर कई बार उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। बुधवार को दिलीप कुमार के निधन के बाद शाहरुख खान और सायरा बानो की बेहद भावुक करने वाली तस्वीर भी सामने आयी है। आखिर क्यों दिलीप साहब शाहरुख को अपना बेटा मानते थे, चलिए तस्वीरों के साथ आपको ये किस्सा बताते हैं। शाहरुख ने भी एक दफा कहा था कि उनका चेहरा दिलीप साहब से मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X