दिलीप कुमार और राज कपूर की 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'- कॉलेज से लेकर फिल्मों तक का मजबूत साथ
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई की सुबह निधन हो गया। वह उम्र संबंधी परेशानियों से लगातार जूझ रहे थे। कोई दो राय नहीं कि दिलीप कुमार का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। अपने 5 दशक के लंबे करियर में उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। कोई शक नहीं कि अपनी शानदार फिल्मों के जरीए दिलीप कुमार अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
बहरहाल, सिने जगत में कई सितारों की दोस्ती ने सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे मजबूत रिश्तों में मानी जाती है। दोनों पेशावर से थे और पारिवारिक दोस्त रहे थे। यहां तक की दोनों ने पढ़ाई भी एक साथ ही की थी।

खास बात है कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद दोनों की दोस्ती में कोई कमी नहीं दिखी। पिछले साल ऋषि कपूर के निधन पर सायरा बानो ने लिखा था- "ऋषि कपूर से बहुत ज्यादा प्यार मिला। वह हमेशा ऐसी चीजें करते जो प्यार से बहुत ही पर्सनल हो जाती हैं। वह अपने पुराने पारंपरिक तरीके से हर फैमिली फंक्शन का बुलावा देने खुद आते थे। ऋषि कपूर हमेशा जुड़े रहे और उन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर की दोस्ती को जिंदा रखा।"


Click it and Unblock the Notifications











