जब दो सुपरस्टार्स एक ही हसीना पर हार बैठे दिल, टूटी दोस्ती फिर एक्ट्रेस ने रचाया ऑनस्क्रीन बेटे संग ब्याह

Nargis dutt, Dilip Kumar, Raj Kapoor

पूरा हिंदी सिनेमा जानता है कि दिलीप कुमार और राज कपूर के बीच कितना गहरा दोस्ताना था। दोनों पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे और एक ही कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। बाद में हिंदी सिनेमा में एक ही जन ने उन्हें लॉन्च किया। लेकिन दोनों ही सुपरस्टार्स को शादी करने के बाद में एक ही हसीना से प्यार हो गया था। उनकी केमिस्ट्री भी जबरदस्त थी और इस लव ट्रायंगल में उनकी दोस्ती बिखर गई।

दिलीप कुमार का नरगिस पर आया दिल

दरअसल, दिलीप कुमार को शुरू में मधुबाला से प्यार हो गया था। लेकिन बाद में कुछ और हसीनाओं के साथ में उनका नाम जुड़ने लगा। बाद में एक्टर की जिंदगी में सायरा बानो आई और दोनों ने शादी रचा ली। कहा जाता है कि दिलीप कुमार को मशहूर अभिनेत्री नरगिस से बेइंतेहा इश्क हो गया था। लेकिन यहां पर सबसे खास बात तो यह है कि ना तो नरगिस उनकी कोई अच्छी दोस्त थी और ना ही उन्हें वह कुछ खास पसंद करती थी। लेकिन इन सब के चलते सायरा बानो के साथ उनके रिश्ते में खटास आने लगी। यहां तक की राज कपूर के साथ भी उनकी दोस्ती में दरार आना शुरू हो गया।

राज कपूर और दिलीप कुमार की दोस्ती में आई दरार

बहुत कम लोग जानते हैं कि दिलीप कुमार के बेस्ट फ्रेंड कहीं जाने वाले राज कपूर भी नरगिस के दीवाने हो चुके थे। शादीशुदा होने के बावजूद भी वह नरगिस से प्यार कर बैठे। लेकिन जब राज कपूर को इस बात की खबर लगी कि उन्हें के दोस्त दिलीप भी नरगिस से प्यार करने लगे हैं, तो एक्टर अपने ही दोस्त से नाराज हो गए। दोनों के बीच में दूरियां बढ़ने लग गई थी और बताया जाता है कि कई सालों तक तो दोनों ने बात तक नहीं की थी।

राज कपूर को छोड़ ऑन स्क्रीन बेटे से रचाई शादी

इतना ही नहीं है राज कपूर ने नरगिस के साथ में आग, बरसात और आवारा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म 'अंदाज' के सेट पर वह नरगिस से प्यार कर बैठे। फिल्म में दिलीप कुमार ने अहम किरदार निभाया था। बता दें कि बहुत कम लोग जानते हैं कि राज कपूर और नरगिस 7 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। लेकिन एक्ट्रेस से शादी करने के लिए इंकार कर दिया था। नरगिस ने भी उनसे सारे रिश्ते खत्म किया और 'मदर इंडिया' के एक्टर सुनील दत्त के साथ में शादी रचाई। फिल्म में एक्टर नरगिस के बेटे की किरदार में नजर आए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X