95 साल..54 फिल्में.. भारत ही नहीं पाकिस्तान भी दीवाना.. कभी देखी नहीं होंगी Rare Pics
लाखों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार आज 95 के हो गए हैं। दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। वहीं दिलीप कुमार की जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। चाहे वो शादी हो प्यार हो या फिर उनका करियर।
[800 करोड़ी फिल्म.. शाहरुख-आमिर के उड़े होश.. सबसे ज्यादा कमा गए ये सुपरस्टार]
दिलीप कुमार पाकिस्तान के पेशावर में रहने वाले एक परिवार से हैं। उनके पिता देश के बंटवारे के बाद मुंबई आ गए थे। दिलिप कुमार ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें भारत के साथ-साथ पाकिस्तान से भी उतना ही प्यार मिलता है। महज 25 साल की छोटी उम्र में दिलीप साहब ने बॉलीवुड में अपनी वो जगह बना ली थी, जो आज तक कोई नहीं बना सका।

उन्होंने अपने शानदार करियर में केवल 54 फिल्में ही की हैं। वहीं फिल्म मुगलेआजम दिलीप साहब के करियर की माइलस्टोन साबित हुई। हाल ही में दिलीप कुमार बीमारी से लड़ कर बाहर आए हैं। आगे जानिए उनके बारे में कुछ और दिलचस्प बातें और तस्वीरों में देखें कितने बदल गए हैं बॉलीवुड के प्रिंस सलीम-


Click it and Unblock the Notifications