फिल्मों में किया नौकर का रोल, फीस के तौर पर मिले 50 रुपए, आज टीवी पर राज करता है ये करोड़पति एक्टर

Dilip Joshi

टीवी के किसी भी फैमिली कॉमेडी शो की जब भी बात आती है तो सबसे पहला नाम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का आता है। बता दे कि इस शो के हर एक किरदार ने अपने फैंस का दिल जीत है और अपनी एक खास जगह बनाई है। लेकिन आज हम आपको इस शो के ऐसे किरदार की तस्वीर लेकर आए हैं जिनको पहचान पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। अगर हम हिंट देते हैं तो आपको बता दें कि इनका शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी लड़की के लिए दिल धड़कता है।

दिलीप जोशी बतौर फीस मिलते थे 50 रुपए

नजर आ रही ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को अगर ध्यान से देखा जाए तो बढ़ी हुई दाढ़ी और इंटेंस लुक में यह एक्टर नजर आ रहा है। अगर आप अभी तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के इस सबसे पॉपुलर और मजेदार किरदार को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी हैं। जो कि तस्वीर में काफी ज्यादा अलग नजर आ रहे हैं। लेकिन दिलीप जोशी के जीवन में एक ऐसा वक्त भी आया जब उन्हें एक साल के लिए बेरोजगार होना पड़ा और उनके पास में कोई काम भी नहीं था। उस वक्त उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बनाया और अचानक से तारक मेहता उनको ऑफर हुआ जिसके बाद उनकी किस्मत चमक गई।

सलमान खान की फिल्म में निभाया नौकर का किरदार

दिलीप जोशी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ और उन्हें अपने जीवन में काफी ज्यादा स्ट्रगल झेलने पड़े। इसके बाद में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। एक वक्त हुआ करता था जब उन्होंने एक बैक स्टेज आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और इसके लिए उन्हें ₹50 मिला करते थे। यहां तक कि उन्होंने सलमान खान की साल 1989 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैने प्यार किया' में उनके घर पर नौकर रामू का किरदार निभाया। हालांकि उन्हें इस किरदार से कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई।

जेठालाल के किरदार से मिली पहचान

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि दिलीप जोशी ने फिल्म हमराज, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और खिलाड़ी 420 जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनके करियर को सबसे बड़ा ब्रेक साल 2008 में टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिला। उन्हें घर-घर में जेठालाल के रूप में जाना जाने लगा और वह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: dilip joshi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X